मेरठ कांग्रेस द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में मेरठ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इंदिरा गांधी जी के योगदान और उनके विचारों को याद किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी फैसलों से देश की राजनीति एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहस, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का व्यक्तित्व और उनका राजनीतिक जीवन देश के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। उनके विचार और देश के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लेने की बात कही।
इस दौरान अनिरुद्ध त्यागी, प्रदीप अरोड़ा, राजीव गौड़, सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाहा, योगी जाटव, हरिकिशन आंबेडकर, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, के•डी शर्मा, राकेश मिश्रा, सुशीला कोहली, रीना शर्मा, संजय कटारिया, जवाहर सिंह, अवनीश पंवार, मासूम असगर, हाजी शबनूर, चौधरी इकराम, अनिल अरोड़ा, चौधरी शम्सुद्दीन, सौरभ शर्मा, तलहा नईम, निसार अब्बासी, तारिक खान आदि मौजूद रहे।
Leave a comment