Home मेरठ पुलिस फोर्स ने दिया दिल्ली जाने से रोक
मेरठ

पुलिस फोर्स ने दिया दिल्ली जाने से रोक

पुलिस फोर्स ने दिया दिल्ली जाने से रोक

Share
पुलिस फोर्स ने दिया दिल्ली जाने से रोक
Share

सैकड़ों साथियों के साथ नई दिल्ली की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रही रैली में शामिल होने थे निकले

मेरठ। भारत के जैन समाज का एक बड़ा चेहरा मेरठ के सुदीप जैन और पुलिस फोर्स के बीच रविवार की सुबह भिड़त सरीखे हालात बन गए। दरअसल सुदीप जैन अपने सैकडों समर्थकों के साथ नई दिल्ली रैली के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस फाेर्स ने उन्हें घेर कर रोक लिया। वहां काफी देर तक हंगामा चला। इससे पहल सुदीप जैन ने नई दिल्ली रैली के लिए कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जमकर प्रचार किया।

बेगमपुल पर प्रदर्शन

दो दिन पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन के नेतृत्व में मेरठ के बेगमपुल पर सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस प्रदर्शन में कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मांग प्रमुखता से उठाई गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार और अंग्रेजों की हुकूमत में कोई विशेष अंतर नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार अंग्रेजों की सत्ता जनता की वास्तविक इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती थी, उसी प्रकार वर्तमान सरकार भी कथित वोट चोरी के सहारे सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र जनता के विश्वास पर टिका हुआ है। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, ताकि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनी रहे। सुदीप जैन ने आगे कहा कि आज देश में जो भी व्यक्ति या संगठन सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे पाकिस्तान समर्थक या देशद्रोही बताने का प्रयास किया जाता है। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना और अपनी असहमति दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि सवाल उठाने वालों को देशविरोधी ठहराना चाहिए।

नई दिल्ली हुए रवाना

सुदीप जैन अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने के लिए दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा लोकतंत्र, संविधान, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 18 =

Related Articles

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को नमन

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को नमन

बारिश ने रोकी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की राहें

बारिश ने रोकी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की राहें

पांच करोड़ जुर्माने के बाद भी हालात जस के तस

पांच करोड़ जुर्माने के बाद भी हालात जस के तस

408 परीक्षा केंद्रों पर 3,13,000 परीक्षार्थी

408 परीक्षा केंद्रों पर 3,13,000 परीक्षार्थी