मेरठ

BIS के स्टेकहोल्डर 2026 का कॉन्क्लेव

Share
BIS के स्टेकहोल्डर 2026 का कॉन्क्लेव
Share
मेरठ/ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के गाजियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मंगलवार को होटल दोआब विलास, में ‘स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण सामग्री के लिए मानकीकरण बहुत महत्वपूर्ण है, खेल सामग्री उद्योग, उपभोक्ता सुरक्षा और भारतीय मानकों पर हुई विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उद्योग जगत, सरकारी संस्थानों, परीक्षण प्रयोगशालाओं, आभूषण व्यवसाय, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों के लगभग 280 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विश्व मानक दिवस 2026 की थीम ‘बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण सतत विकास लक्ष्य 7: सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा’ के अंतर्गत किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य भारतीय मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करना, उत्पादों की गुणवत्ता को प्रोत्साहित करना तथा उद्योग, शिक्षा जगत और सरकारी संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना था। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और सतत विकास में मानकीकरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उद्योगों, तकनीकी संस्थानों और संबंधित हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को गुणवत्ता आधारित औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मानक गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् एवं बीआईएस मानक गीत के साथ हुआ। श्री कौशिक दत्ता, वैज्ञानिक- एफ एवं प्रमुख, बीआईएस नोएडा शाखा कार्यालय ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। श्री पवन कुमार ओरा, संयुक्त निदेशक, बीआईएस गाजियाबाद ने विश्व मानक दिवसै के संदेशों के साथ देश में गुणवत्ता, मानकीकरण एवं उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रो-चांसलर, आईआईएमटी विश्वविद्यालय, गौरव जैन, सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मेरठ चैप्टर; श्री आदित्य प्रकाश शर्मा, प्रधान निदेशक, एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर, मेरठ तथा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मेरठ के खेल सामग्री उद्योग के विकास पर विशेष परिचर्चा

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘खेल सामग्री उद्योग में मानक, गुणवत्ता एवं नवाचार भारत के प्रमुख खेल सामग्री निर्माण केंद्र के रूप में मेरठ’ विषय पर आयोजित तकनीकी पैनल चर्चा ki. इस परिचर्चा में श्री विचित्र वीर सिंह, वैज्ञानिक-डी (PGD), श्री सुमनेश अग्रवाल, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉयज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, श्री राजेश कुमार, वैज्ञानिक-डी, राष्ट्रीय परीक्षण शाला, गाजियाबाद तथा डॉ. शिवानी रोहिल्ला, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने भाग लिया। चर्चा का संचालन श्री शैलेंद्र कुमार वर्मा, उप निदेशक, बीआईएस गाजियाबाद ने किया। विशेषज्ञों ने खेल उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा, परीक्षण सुविधाओं, नवाचार, अनुरूपता मूल्यांकन एवं एमएसएमई क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। चर्चा में मेरठ के खेल सामग्री उद्योग को भारतीय मानकों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उद्योग, प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें श्री संत कुमार वर्मा, ज्वैलर्स एसोसिएशन, मेरठ; डॉ. बी. एम. एस. बिष्ट, वैज्ञानिक-बी, राष्ट्रीय परीक्षण शाला, गाजियाबाद; श्री पी. के. जैन, बिरला आइकॉन, मेरठ तथा श्रीमती प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बागपत शामिल रहे। समारोह के दौरान 10 अक्टूबर 2026 को एसआरएम विश्वविद्यालय, मोदीनगर में आयोजित ‘बीआईएस मानक कार्निवल 2026’ एवं ‘राइडर सेफ्टी बाइक रैली’ की सफलता में योगदान देने वाले विभिन्न हितधारकों के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर उद्योग एवं परीक्षण प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, बीआईएस रिसोर्स पर्सन्स, तकनीकी विशेषज्ञों तथा मीडिया सहयोगियों के योगदान को सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस पहल का उद्देश्य गुणवत्ता जागरूकता अभियान में सहयोग देने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करना तथा भविष्य में संयुक्त गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना था। यह स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव उद्योग, शिक्षा, प्रयोगशालाओं और सरकारी संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में भारतीय मानकों, उपभोक्ता सुरक्षा, नवाचार और सतत औद्योगिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय उद्योगों में गुणवत्ता संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उद्योग जगत, शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों के साथ विद्यालयों के मेंटोर और बीआईएस के संदर्भ व्यक्ति भी सम्मानित किए गए सम्मानित होने वाले संदर्भ व्यक्तियों में मुकन्द वल्लभ शर्मा, मनोज भारद्वाज,झलक तोमर, श्रीमती वंदना यादव, मेरठ, गाजियाबाद से प्रगति सिंह, मुरादाबाद से आवरण अग्रवाल एवं श्रीमती गायत्री शर्मा, सम्भल से इशांत शर्मा, अमरोहा से प्रीति शर्मा, बागपत से सचिन प्रताप सिंह, सुश्री वर्षा छावरिया गाजियाबाद प्रमुख रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्री राज कुमार, वैज्ञानिक-सी एवं उप निदेशक, बीआईएस गाजियाबाद ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =

Related Articles

बैकों की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री को ज्ञापन

बैकों की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री को ज्ञापन

विहिप का मुस्लिम से मेहंदी ना लगवाने का फरमान

विहिप का मुस्लिम से मेहंदी ना लगवाने का फरमान

डेयरी व्यवसाय पर वर्कशॉप

डेयरी व्यवसाय पर वर्कशॉप

राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी में कामकाज पर जोर

राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी में कामकाज पर जोर