Home मेरठ राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी में कामकाज पर जोर
मेरठ

राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी में कामकाज पर जोर

राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी में कामकाज पर जोर

Share
राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी में कामकाज पर जोर
Share
मेरठ। बीएसएनएल के शास्त्रीनगर दूरभाष केंद्र पर बुधवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 78वीं अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार एवं नराकास के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन और कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया गया। बैठक में राजभाषा विभाग के उपनिदेशक छबिल कुमार मेहेर ने सदस्य कार्यालयों को राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने राजभाषा के प्रभावी अनुपालन और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय संबोधन में अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अधिक से अधिक काम हिंदी में करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मेरठ नगर स्थित लगभग 42 केंद्रीय कार्यालयों, उपक्रमों एवं निगमों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में प्रमुख रूप से दूरसंचार अनुज्ञा सेवा क्षेत्र के अपर महानिदेशक दीनदयाल तोषनीवाल, वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अंकुर पी. गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार, कनिष्ठ राजभाषा अधिकारी अमित गौड़ तथा कनिष्ठ हिंदी अनुवादक राकेश कुमार रावत सहित विभिन्न सदस्य कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का प्रभावी संचालन नराकास, मेरठ के सचिव मुकेश कुमार ने किया। उक्त जानकारी नराकास मेरठ के मीडिया प्रभारी डॉ.आरसी पांडेय ने दी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Related Articles

BIS के स्टेकहोल्डर 2026 का कॉन्क्लेव

बैकों की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री को ज्ञापन

बैकों की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री को ज्ञापन

विहिप का मुस्लिम से मेहंदी ना लगवाने का फरमान

विहिप का मुस्लिम से मेहंदी ना लगवाने का फरमान

डेयरी व्यवसाय पर वर्कशॉप

डेयरी व्यवसाय पर वर्कशॉप