Home मेरठ शहर कांग्रेस के दस हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली
मेरठ

शहर कांग्रेस के दस हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

शहर कांग्रेस के दस हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

Share
शहर कांग्रेस के दस हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली
Share

‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत दिल्ली की रैली की समीक्षा

मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित ‘वोट बचाओ-देश बचाओÓ अभियान के अंतर्गत दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए मेरठ में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यालय, प्रहलाद वाटिका में जिला व महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनंत दहिया की उपस्थिति में रैली की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की तथा संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में मेरठ से 10,000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर और जन-जन तक अभियान का संदेश पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों कोरैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि अनंत दहिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ‘वोट बचाओ-देश बचाओÓ अभियान केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का व्यापक संकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में मेरठ की प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी से जुट जाएं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि मताधिकार की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी जनता के वोट, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

ये रहे मौजूद

बैठक में राकेश सिंह, अवनीश काजला,जाहिद अंसारी,धूम सिंह गुर्जर, सलीमुद्दीन शाह,डॉ. कर्मेंद्र सिंह, तेजपाल डाबका , सत्य प्रकाश शर्मा , शाहनवाज कुरैशी, जवाहर सिंह, सचिन शर्मा, नरेश नेगी, राजू मैरल, विजय चिकारा, अनिल अरोड़ा, अविनाश पवार, पीयूष रस्तोगी, निसार अब्बासी, उदयवीर त्यागी, पीटर हैरिसन, डॉ. अजय शर्मा, बबिता गुर्जर, रीना शर्मा, रवनीश कुमार एवं रमाकांत शर्मा, संजय वर्मा, नासिर त्यागी सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + fifteen =

Related Articles

एलएलसी चुनाव सपा भाजपा में मुख्य मुकाबला

एलएलसी चुनाव सपा भाजपा में मुख्य मुकाबला

मौत बांट रही फैक्ट्री की रिपोर्ट की तलब

मौत बांट रही फैक्ट्री की रिपोर्ट की तलब

हक पर डाका जीते जी मार दिए मासूम

हक पर डाका जीते जी मार दिए मासूम

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट नारेबाजी

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट नारेबाजी