सौ गांवों के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी रहे मुख्य अतिथि, गन्ना भाव बढ़वाने के लिए खेत आंदोलन चलाने का निर्णय लिया
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ की मवाना तहसील की प्रथम प्रशिक्षण बैठक जबर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पहाड़पुर में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी रहे इस दौरान लगभग सो ग्राम के अध्यक्ष मौजूद रहे इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए एकजुट होकर संगठन विस्तार करने और किसान समस्याओं के समाधान हेतु रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन विस्तार एवं किसान समस्या समाधान की नीतियां सिखाते हुए ग्रामों में सक्रिय सदस्य तैयार करते हुए समस्याओं को एक कागज पर लिखकर अधिकारियों को देने और बिजली लोड चेक करवाकर घटवाने और एक खेत आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।
अब गन्ना मूल्य के लिए आंदोलन
जिसमें गन्ना मूल्य बढ़वाने हेतु किसान खेत से लेकर अधिकारियों के दफ्तर तक मांग करने का निर्णय लिया हे एक सप्ताह बाद गन्ना मूल्य बढ़वाने हेतु आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसके लिए सबको ग्राम स्तर पर तैयारी शुरू करने का आव्हान किया और सभी ने एकजुटता में आंदोलन करने का आव्हान करते हुए तैयार होने का आश्वासन दिया इस दौरान नरेश मवाना ने सभी से एकजुट रहने का आव्हान किया इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अनूप यादव एवं हर्ष चहल ने युवाओं से संगठित रहने का आव्हान किया इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, नरेश मवाना, सत्येंद्र तालियांन, अनूप यादव, हर्ष चहल, करण सेनी, मदन गुर्जर , प्रिंस, जसबीर, गुरमिंदर, जज सिंह, सरदार बंटी , पुष्पेंद्र, सुनील, मनोज, हरेंद्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
Leave a comment