Home मेरठ भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा
मेरठ

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

Share
भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा
Share
मेरठ। ।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की दशमी तिथि में भोलेबाबा के भक्तों पर श्रद्धा के पुष्प बरसाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों मिलकर कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गई। कांवड़ यात्रियों के ‘हर-हर, बम-बम’ के उद्घोष से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से समस्त शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा

आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भोलेबाबा के भक्तों की श्रद्धा को नमन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की नियमित सुरक्षा, सम्मान, सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

चारों ओर ‘हर-हर बम-बम’ की गूंज

पवित्र गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने निकले कांवड़ यात्रियों द्वारा हर-हर बम-बम की गूंज से समूचा कांवड़ पथ गुंजायमान हो उठा। मा0 मुख्यमंत्री ने भोले के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें अहसास कराया कि यह आस्था का सम्मान करने वाली सरकार है।

पत्रकारों से सीएम योगी का संवाद

पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। शिवभक्त कांवड़ यात्री हरिद्वार में हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अभियान से लाखों शिवभक्त जुड़े हैं। आशा है कि गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच चार-साढ़े चार करोड़ शिवभक्त सावन की शिवरात्रि तक इस कांवड़ यात्रा के संग गंगाजल लेकर पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुजफ्फरनगर के शिवचौक में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। मेरठ में मुझे जनप्रतिनिधियों संग कांवड़यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद में बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के भी लाखों शिवभक्त श्रद्धा व उत्साहवर्धन के साथ कांवड़ यात्रा का हिस्सा बने हैं। सीएम योगी ने कहा कि हम सभी पूरी तत्परता से कांवड़ यात्रियों के स्वागत व सुरक्षा के लिए तैयार हैं। देवाधिदेव महादेव के प्रति श्रद्धा के साथ सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्त भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जात-पात, क्षेत्र व प्रांत की सीमाओं से ऊपर उठकर उनकी हर श्वांस शिव के नाम है।

उत्साह, उमंग का माहौल

सीएम ने कहा कि यहां उत्साह, उमंग का माहौल है। प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी, जोन, रेंज, जनपद, थाना स्तर के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी भी श्रद्धाभाव के साथ अभियान का हिस्सा बनकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। समाजसेवी-धर्मार्थ संगठन जगह-जगह शिविरों के माध्यम से कांवड़ यात्रियों की श्रद्धा व सुविधाओं पर ध्यान दे रहे हैं। सीएम ने इन सभी संगठनों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम ने इसे भक्ति की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों पर आज, कल व परसों (शिवरात्रि) तक हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। सीएम ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का हिस्सा बन रहे शिवभक्तों की कामना को पूर्ण करें और प्रदेश-देश में सुख-शांति व सौहार्द का माहौल बनाने के लिए सर्वदा उनकी कृपा बनी रहे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री जलशक्ति श्री दिनेश खटीक, मा0 सांसद श्री अरूण गोविल, सांसद बिजनौर श्री चन्दन चौहान, सांसद बागपत श्री राजकुमार सांगवान, राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास श्री गुलाम मौहम्मद, एमएलसी श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी श्री अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष श्री हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तौगी, एडीजी भानु भास्कर, आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fourteen =

Related Articles

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक

हिन्दू संगठन का मुस्लिम होटल पर हंगामा

हिन्दू संगठन का मुस्लिम होटल पर हंगामा