Home मेरठ हिन्दू संगठन का मुस्लिम होटल पर हंगामा
मेरठ

हिन्दू संगठन का मुस्लिम होटल पर हंगामा

हिन्दू संगठन का मुस्लिम होटल पर हंगामा

Share
होटल पर हिन्दू संगठन का हंगामा
Share

पहचान छिपाकर कांवड़ियों को भोजन सर्व करने का लगाया आरोप, होटल के स्टाफ पर लगाया धर्म की पहचान छिपाने का आरोप

मेरठ। हिन्दू संगठन अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज हाइवे स्थित होटल सदाबहार पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कांवड़ियों को मुसलमानों के हाथों से भोजन सर्व कराए जाने के आरोप लगाए। इसको लेकर देर तक हंगामा चलाता रहा। कुछ दिन पहले इसी संगठन ने पल्लवपुरम इलाके में चिकन की दुकान को लेकर भी विरोध दर्ज कराया था। अखिल भारतीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ एनएच-58 के दौराला इलाके में मौजूद होटल सदाबहार पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ढाबा मुसलमानों द्वारा संचालित हो रहा है यह ढाबा एक मुस्लिम ने ठेके पर ले रखा है और सभी कर्मचारी यहां मुस्लिम है जिन्होंने अपनी पहचान छुपा कर प्रशासन को भी धोखे में रख रखा है और जो कर्मचारियों की सूची होटल पर लगा रखी है उसमें भी गलत सूचना दर्ज कर रखी है एक भी मुस्लिम कर्मचारी का नाम उसमें दर्ज नहीं है।

धर्म की पहचान छिपाने का आरोप

सभी हिंदुओं के नाम उसमें दर्ज कर रखे हैं होटल संचालक का नाम भी मोबीन बताया जा रहा है जो दौराला क्षेत्र का ही रहने वाला है जिसमें एक मुस्लिम युवक जो तंदूर की रोटी बना रहा था जिसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम सोनू और पिता का नाम राजकुमार बताया जिसके ऊपर शक होने पर हमने जब उस आधार कार्ड मांगा तो उसने झूठ बोलते हुए मना कर दिया उसके कुछ देर बाद उसने अपना सही नाम बताया मोबीन पिताजी का नाम इस्लामुद्दीन प्रोपराइटर का कोई भी नाम उसे बोर्ड पर नहीं लिखा गया था और एक हिंदू मैनेजर विशाल के नाम से पेमेंट करने वाला बारकोड भी रख रखा था जैसे ही वहां खाना खा रहे कावड़ियों को यह पता लगा कि तंदूर की रोटी बनाने वाला मुस्लिम है तो उन्होंने भी इस घटना को गलत बताते हुए विरोध किया ऐसे मेरठ से लेकर हरिद्वार तक हजारों की संख्या में हजारों होटल पर हमारे सनातनी कांवड़ियों का अपनी पहचान छुपा कर होटल पर गलत तरीके से भोजन मुसलमानों द्वारा परोसा जा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मेरी यह मांग है की शक्ति के साथ सभी होटलों पर एक अभियान शासन प्रशासन द्वारा चलना चाहिए और ऐसे सभी लोग जो नाम और अपनी पहचान छुपा कर भोजनालय में काम कर रहे हैं उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 4 =

Related Articles

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे योगी

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक

CAT की प्रवर अधीक्षक डाकघर के आदेश पर रोक

झमाझम बारिश खड़ी कर रही कांवड़ यात्रा में मुश्किलें

झमाझम बारिश खड़ी कर रही कांवड़ यात्रा में मुश्किलें

झमाझम बारिश में शहर के कई इलाके पानी-पानी

झमाझम बारिश में शहर के कई इलाके पानी-पानी