Home मेरठ कांवड़ यात्रा में हादसों के बाद हंगामा व उपद्रव
मेरठ

कांवड़ यात्रा में हादसों के बाद हंगामा व उपद्रव

कांवड़ यात्रा में हादसों के बाद हंगामा व उपद्रव

Share
कांवड़ यात्रा में हादसों के बाद हंगामा व उपद्रव
Share

लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद और मेरठ में हंगामा, मेरठ में पुलिस वालों पर किया हमला यात्रा के दौरान जगह-जगह जाम

नई दिल्ली/लखनऊ/मेरठ। हरिद्धार से अपने-अपने गंतव्यों पर जाने वाले शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा अपने पीक पर चल रही है। कांवड़यों का आरोप है कि उत्तराखंड में प्रशासन हम लोगों का सपोर्ट नहीं कर रहा। लेकिन कांवड़ यात्र के दौरान हादसों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा, जिसका नतीजा उपद्रव के रूप में सामने आ रहा है। मेरठ में एक घटना के बाद कांवड़ियों ने पुलिस वालों को जीप से खींचकर पीटा। बीच-बचाव के दौरान, दौराला पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं, जिनका मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया। लखनऊ में सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। सीतापुर में पिकअप में डीजे लगाकर जल लेने जा रहे शिवभक्तों की गाड़ी सोमवार सुबह 9 बजे हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे उसमें करंट आ गया। डीजे के मालिक और गाड़ी के ड्राइवर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार 4 कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए। इसको लेकर हंगामे की स्थिति बनी रही। मुरादनगर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर बैठ गए। दिल्ली-मेरठ रोड पर लंबा जाम लगा दिया। कांवउ़ यात्रा के चलते-जगह-जगह जाम लगा जा रहा है।

यह बोले एसएसपी पांडे

मेरठ में हुई घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ कांवड़िए कांवड़ के साथ सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान, हरिद्वार जल लेने जा रहे दो अन्य कांवड़ियों की बाइक ने उनकी कांवड़ को टक्कर मार दी। इससे कांवड़ खंडित हो गई। दोनों गुटों में बहस और मारपीट शुरू हो गई। कांवड़ को बाइक से टक्कर मारने वाले सोनू और उसके साथी को जीप से ले जाने लगी, तभी कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी से खींचकर पीटने लगे। बीच-बचाव में सिपाही के हाथ, कंधे-चेहरे पर चोटें आईं हैं। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

अन्य घटनाएं

गाजियाबाद के मुरादनगर में सोमवार सुबह 6 बजे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर बैठ गए। दिल्ली-मेरठ रोड पर लंबा जाम लगा दिया सीतापुर में पिकअप में डीजे लगाकर जल लेने जा रहे शिवभक्तों की गाड़ी सोमवार सुबह 9 बजे हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे उसमें करंट आ गया। डीजे के मालिक और गाड़ी के ड्राइवर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार 4 कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए। लखनऊ में सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया। बच्चे डरकर चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुटी तो कांवड़िए भी भाग निकले। बताया गया कि वैन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कांवड़िए की भेष में उपद्रवी युवकों ने वैन पर हमला किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + sixteen =

Related Articles

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड

टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का