नई दिल्ली/चेन्नई। स्टार्रर अभिनेत्री त्रिशा को लेकर थाने से रिहा होने के बाद उदयनिधि ने सफाई दी है। तंजावुर जिले के सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन में उदयनिधि स्टालिन से पूछताछ शुरू हुई। मंगलवार को अभिनेत्री त्रिशा से जुड़ी उनकी कथित डबल मीनिंग टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल दिन में आज उन्हें हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के लिए चेन्नई से लाया गया था। मद्रास उच्च न्यायालय ने पुलिस को जांच पूरी होने के बाद उन्हें रिहा करने का निर्देश दिया था और उदयनिधि से आवश्यकता पड़ने पर जांच में सहयोग की हिदायत दी थी।
अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयानिधि स्टालिन को तंजावुर पुलिस ने उनके चेन्नई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने एक जनसभा के दौरान कावेरी जल विवाद पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिनेत्री तृषा के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की थी। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में द्रमुक कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम किए। यह विवाद तंजावुर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़का, जहां भीड़ द्वारा अभिनेत्री का नाम लिए जाने पर उदयानिधि ने कथित रूप से विवादित बयान दिया था। सत्तारूढ़ दल की महिला विंग की शिकायत पर पुलिस ने उन पर महिलाओं के अपमान, मानहानि और डराने-धमकाने सहित नौ गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए। टीवीके की तंजावुर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की आर्गनाइजर एस. बैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि तीन अगस्त को कावेरी मुद्दे पर विपक्ष के नेता के भाषण के दौरान जब भीड़ “त्रिशा, त्रिशा” के नारे लगा रही थी, तो उन्होंने अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की।
द्रमुक ने आरोप किए खारिज
द्रमुक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज को दबाने का एक राजनीतिक षड्यंत्र है। मामले की गंभीरता को देखते हुए द्रमुक ने तुरंत मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया। इस घटना ने राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव को और तेज कर दिया है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि पुलिस उन्हें न्यायिक हिरासत में नहीं भेजना चाहती है। इसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि पूछताछ के बाद उदयानिधि स्टालिन को आज ही जमानत पर रिहा किया जाए और बुधवार को कोई पूछताछ न की जाए।
Leave a comment