Home मेरठ पप्पू यादव की सांसदी खत्म करने की मांग
मेरठ

पप्पू यादव की सांसदी खत्म करने की मांग

पप्पू यादव की सांसदी खत्म करने की मांग

Share
पप्पू यादव की सांसदी खत्म करने की मांग
Share
मेरठ। श्रीराम मंदिर अयोध्या में चंदा व चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध के नाम पर ससद पर सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भाजपा व हिन्दू संगठन के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा की पंजाबी नेत्री व कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने संसद पर पप्पू यादव के प्रदर्शन की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सांसद की एक गरिमा होती है। इस प्रकार का कृत्य किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। यह सब छोटे राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। यह एक अक्ष्मय अपराध है। लोकसभा अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेकर निर्णय करना चाहिए। पप्पू यादव के प्रदर्शन को सनातन विरोधी करार दिया है। महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज निर्मोही अखाड़े के नेतृत्व में उनके अनुयाइयों ने वेस्ट एंड रोड पर सांसद का पुतला दहन किया।

विरोध में ज्ञापन

भाजपा नेता अंकित चौधरी ने लोकसभा में सांसद पप्पू यादव द्वारा कथित रूप से साधु-संतों के वेश और उनसे संबंधित की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने इसके विरोध में पप्पू यादव की सांसदी समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन की मार्फत लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित किया। अंकित चौधरी ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में साधु-संतों का अत्यंत सम्माननीय स्थान है। यदि किसी जनप्रतिनिधि के वक्तव्य या आचरण से साधु-संतों की गरिमा को ठेस पहुँचती है, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है और वहाँ प्रत्येक सदस्य से मर्यादित एवं जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि यदि इस मामले में संसदीय नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा नियमों के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाए। अंकित चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक विमर्श में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी धर्म, परंपरा या साधु-संतों की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला आचरण स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से संसद की गरिमा बनाए रखने और देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का आह्वान किया। साथ में दिनेश कोरी जी ,अनुज चौधरी, सौरभ पंड़ित, रिंकू वर्मा अक्षय आदि भी मौजूद रहे।

इन्होंने भी की निंदा

भाजपा की पंजाबी नेत्री व कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने संसद पर पप्पू यादव के प्रदर्शन की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सांसद की एक गरिमा होती है। इस प्रकार का कृत्य किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। यह सब छोटे राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। यह एक अक्ष्मय अपराध है। लोकसभा अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेकर निर्णय करना चाहिए। भाजपा के फायर ब्रांड नेता दीपक शर्मा, नवनीत भाटिया, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल, हिन्दू नेता ललित अमूल, अंकित गोयल मनू, विशाल कन्नौजिया, अश्वनी बेरीपुरा आदि ने भी घटना को निंदनीय बताया है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − three =

Related Articles

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान

विहिप बजरंग दल का नशा मुक्ति संदेश

विहिप बजरंग दल का नशा मुक्ति संदेश