Home मेरठ बिजली संकट पर अधिकारियों से मिले कैंट विधायक
मेरठ

बिजली संकट पर अधिकारियों से मिले कैंट विधायक

बिजली संकट पर अधिकारियों से मिले कैंट विधायक

Share
बिजली संकट पर अधिकारियों से मिले कैंट विधायक
Share
मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आज चीफ अर्बन मेरठ एवं एस.ई. अर्बन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र में आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक अमित अग्रवाल ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बार-बार होने वाले फॉल्ट की समस्या के समाधान, जर्जर विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के सुधार, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा भविष्य की विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की।

नए बिजलीघर की जरूरत पर बल

बैठक में शोभापुर क्षेत्र में नए बिजली घर की स्थापना हेतु प्रस्ताव रखने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नया बिजली घर बनने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा बढ़ते विद्युत भार को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। अमित अग्रवाल ने सुझाव दिया कि गर्मी एवं बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए तथा अधिक विद्युत भार वाले क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। बैठक में एक्सईएन सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Related Articles

दुकानों की मार्किंग पर व्यापारियों में उबाल

दुकानों की मार्किंग पर व्यापारियों में उबाल

शास्त्री नगर वालों पर भारी है आज की रात सर्वधर्म प्रार्थना

शास्त्री नगर वालों पर भारी है आज की रात सर्वधर्म प्रार्थना

पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को टोल से लौटाया

पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को टोल से लौटाया

बारिश ने बिगाड़ा शहर की सड़कों को हुलिया

बारिश ने बिगाड़ा शहर की सड़कों को हुलिया