मेरठ। दुकानों में की जा रही मार्किंग व नापतौल को लेकर शहर घंटाघर केसरगंज रोड के व्यापारियों ने जबरदस्त नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दो सौ साल पुराने मेरठ के बाजारों को स्वरूप नष्ट ना किया जाए। शहर के पुराने बाजार और इलाके मेरठ की पहचान है। इनसे एतिहासिक और धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर मेरठ के पुराने बाजारों का स्वरूप नष्ट ना किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अफसरों ने मनमानी नहीं बंदी की तो आंदोलन किया जाएगा।
व्यापारी नेता इमरान ने बताया कि नगर निगम केसर गंज रोड पर मेरठ की टीम वह मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा घंटा घर केसर गंज रोड की दुकानों में जबरन घुसकर नपाई की गई थी। इस घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। इसी मामले को लेकर आज एकता व्यापार व्यापार संघ की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष मोहम्मद इमरान व महामंत्री सुरेश सिंहल ने कहा के मेरठ एक ऐतिहासिक जगह है और यह के लोगों ने अंग्रेजों को मार भगाया था।
चौड़ीकरण के नाम पे अधिकारियों का जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी वर्ग व संप्रदाय के व्यापारी तथा सामान्य जन जो इन इलाकों में रहते हैं वो इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि व्यापारियों की हितों की रक्षा करते हुए पुराने शहर को इसी तरह छोड़ दिया जाए और दिल्ली की तर्ज पर नए मेरठ का डेवलपमेंट किया जाए। शहर के पुराने इलाकों में इतिहास की यादें छुपी हुई है और इतिहास को मिटाना ठीक नहीं है। मेरठ के 200 साल पुराने बाजार है उनको उजाड़कर मेरठ की खूबसूरती को उजड़ना होगा। शासन से मांग है कि जो सड़कें छोटी है उनमें डिवाइडर न लगाके उनको वन वे कर दिया जाए। इससे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। इससे पुराने बाजारों का सौंदर्यीकरण भी हो जाएगा। मोहम्मद इमरान ने कहा कि यदि शासन द्वारा ऐसा किया गया तो व्यापारी अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए ईट से ईट बजाने का लिए तैयार रहेगा। पहले सेंटर मार्केट जबरन ढहा दी गई। उसके सब्र कर लिया, लेकिन अब कोई मार्केट कोई बाजार सेंट्रल मार्केट बनने नहीं देगे। कोई भी अफसर आए और गिराकर चला जाए, ऐसा अब नहीं होगा। व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर सड़क चोरी करण का विरोध भी किया। उन्होंने बताया कि वन वे रोड का एक प्रस्ताव पारित प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
ये रहे मौजूद
बैठक मै मुख्य रूप से ध्रुव मेहता, ठाकुर देवेंद्र सिंह ,आदित्य शर्मा ,सुरेश सिंहल, मोहम्मद समीर,अतुल गर्ग ,सुशील गोस्वामी,मोहम्मद अरशान,मोहम्मद अकील,मोहम्मा जावेद,हाजी सईद,मोहम्मद हम्माद,हाजी अमजद,मोहम्मद रिजवान आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Leave a comment