Home मेरठ शास्त्री नगर वालों पर भारी है आज की रात सर्वधर्म प्रार्थना
मेरठ

शास्त्री नगर वालों पर भारी है आज की रात सर्वधर्म प्रार्थना

शास्त्री नगर वालों पर भारी है आज की रात सर्वधर्म प्रार्थना

Share
शास्त्री नगर वालों पर भारी है आज की रात सर्वधर्म प्रार्थना
Share

मेरठ। आवास विकास के सैटबैक के नोटिसों को लेकर जिन मकानों पर तोड़फोड़ की तलवार लटक रही है उनके लिए आज की रात भारी है। इस मामले को लेकर कल (आज) सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई पर सबकी नजर लगी है। एक ओर कानूनी लड़ाई की तैयारी है तो दूसरी ओर लोग प्रार्थना कर रहे हैं। जिन परिवारों को नोटिस दिए गए हैं उनके लिए आज सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना की गयी। रुद्राभिषेक किया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सुप्रीमकोर्ट में मामले को लेकर पैरवी करने वाले सीनियर एडवोकेट सलमान खुर्शीद से मिले। कोर्ट की प्रोसिडिंग को लेकर उनसे बात की गयी।
शास्त्रीनगर में कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान शिव के रुद्राभिषेक एवं श्रीराम रक्षा स्तोत्र के सामूहिक पाठ से हुआ। रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान दिनेश गुप्ता एवं सुषमा रानी, दिनेश मखीजा एवं अलका मखीजा तथा महिपाल सिंह एवं सावित्री मालिक रहे। सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना में विभिन्न धर्म गुरु शामि हुए। न्याय, शांति, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। सनातन धर्म की ओर से आचार्य राम विशाल द्विवेदी, मुस्लिम समाज की ओर से मौलाना कारी अफ्फान, ईसाई समाज की ओर से फादर डेनिल मसीह, बौद्ध समाज व भाई धर्मगुरू भी प्रार्थना में मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने जैन धर्म के पवित्र णमोकार (नमोकार) मंत्र का पाठ िकया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडवोकेट राहुल मलिक, निमित जैन, राहुल मलिक, दिलनवाज, प्रकाश प्रसाद, विपिन जैन, आशीष वत्स, अर्पित मोगा, राधा गुप्ता, शालू शर्मा, रामरतन, अमित गुप्ता, विनीत गुप्ता, वंश, यक्ष, यश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सलमान खुर्शीद रखेंगे पक्ष
शास्त्री नगर से संबंधित प्रकरण में सुप्रीमकोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई के संबंध में आज नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री एवं पूर्व कानून मंत्री तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने शिष्टाचार भेंट कर प्रकरण पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान एडवोकेट राहुल मलिक और एडवोकेट भविष्य मखीजा ने ब्रीफ किया। साथ में अमित गुप्ता एवं संयम जैन भी उपस्थित रहे। सुदीप जैन ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद व्यापारियों का पक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है तथा आशा है कि न्यायालय के समक्ष सभी तथ्य और कानूनी पहलू मजबूती से रखे जाएंगे। सुदीप जैन ने कहा कि शास्त्री नगर के व्यापारी एवं नागरिक अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संवैधानिक एवं विधिक प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Related Articles

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें