Home मेरठ हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे नगर निगम पार्षद
मेरठ

हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे नगर निगम पार्षद

हाईकोर्ट में निगम पार्षद करेंगे रिट दायर

Share
हाईकोर्ट में निगम पार्षद करेंगे रिट दायर
Share
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए मेरठ पहुंची टीम में शामिल एक शख्स के रेकिंग हाई करने के लिल नंबर दिए जाने की एवज में पैसों की मांग का वीडिया पार्षद द्वारा वायरल किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले को लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण करने वाली टीम को हाईकोर्ट में घसीटने की तैयारी कर ली गयी है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारी इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साधे है। इस बीच स्वच्छा सर्वेक्षण कर रही टीम के सदस्यों पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं।उन पर होटल रूम में बैठकर केवल सेटिंग गेटिंग वाले वार्डों को अच्छे अंक दिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। नगर निगम पार्षद संजय सिंह सैनी ने खुलासा किया कि उनके वार्ड की फोटो स्वच्छता सर्वेक्षण की आईडी पर चस्पा कर महापौर के आवास वाले वार्ड गंगानगर इलाके को अधिक अंक दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पैसो की डिमांड करने वाले विकास अवाना और नगर निगम के द्वारा सर्वेक्षण में गलत रिपोर्ट में सहयोग करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद उच्च न्यायालय में रिट दायर की जाएगी तथा उच्च न्यायालय से आग्रह किया जाएगा कि वह कमिशन नियुक्त कर स्वच्छता सर्वेक्षण की जांच कराकर कार्रवाई करें।

जमीनी हकीकत से परे सर्वेक्षण

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आयी टीम पर आरोप है कि तमाम वार्ड जहां वो पहुंचे वहां की जमीनी हकीकत और उनकी रिपोर्ट में भारी अंतर है। वार्ड की स्थित और उनकी ओर लगायी गयी रिपोर्ट हकीकत से पूरी तरह से परे है। ऐसे तमाम वार्ड बताए जा रहे हैं जहां नाले नालियों की सफाई नहीं है और उनकी रिपोर्ट सही लगा दी गयी है। उन्हें अधिक अंक दिए गए हैं। ऐसे ही तमाम मामलों को लेकर हाईकोर्ट में रिट दायर किएज जाने की बात कही जा रही है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =

Related Articles

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए

योगी बने सूबे के 1.86 लाख शिक्षकों के संकट मोचन

टीईटी की विशेष परीक्षा कराएगी योगी सरकार

पब्लिक पार्षदों के और पार्षद अफसरों के पीछे

पब्लिक पार्षदों के और पार्षद अफसरों के पीछे

निगम चीफ का ऑफिस में पार्षदों को धरना व हंगामा

निगम चीफ का ऑफिस में पार्षदों को धरना व हंगामा