Home Delhi पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं
Delhi

पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं

पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं

Share
पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं
Share

नई दिल्ली। विदेश यात्रा पर सेस की फर्जी खबर चलाने वाले चैनल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स या सेस लगाने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इन दावों को ‘बेबुनियाद और भ्रामक’ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनमें ‘रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है’। पीएम की ओर से इस संबंध में एक्स पर दी गयी जानकारी के बाद गलती का अहसास होने वाले चैनल ने सार्वजनिक रूप से मांफी मांग ली है।

पीएम ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्राओं पर किसी भी तरह का टैक्स, सेस, या पाबंदी लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सरकार का मुख्य फोकस हमेशा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ (लोगों का जीवन आसान बनाना) को बेहतर करने पर है, न कि नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डालना। इस खबर को चलाने वाले प्रमुख समाचार संस्थान ने बाद में अपनी रिपोर्ट वापस ले ली और गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =

Related Articles

कतर विस्फोट में 12 भारतीय श्रमिकों की मौत

कतर विस्फोट में 12 भारतीय श्रमिकों की मौत

नेतन्याहू बोले गुलाम नहीं हूं डोनाल्ड ट्रंप का

नेतन्याहू बोले गुलाम नहीं हूं डोनाल्ड ट्रंप का

नसीहत के साथ ट्रंप को खूब सुना दी खरीखोटी

नसीहत के साथ ट्रंप को खूब सुना दी खरीखोटी

बातचीत के लिए ईरानी और अमेरिकी नेता स्विटजरलैंड में मिले

बातचीत के लिए ईरानी और अमेरिकी नेता स्विटजरलैंड में मिले