Home Uncategorized कबाड़ी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा अभी फरार
Uncategorized

कबाड़ी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा अभी फरार

Share
Share

मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में गोदाम पर बैठे एक कबाड़ी से पिस्टल के बल पर 26 हजार रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि असम निवासी हाफिज जाकिर मेरठ की कॉलोनी में झुग्गी में रहता है और कबाड़ी का काम करता है। उसकी अनुपस्थिति में गोदाम की देखरेख उसका साला जाहीजुला करता है। तीन मई की रात जाहीजुला गोदाम पर बैठा था, तभी स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उसकी जेब से करीब 26 हजार रुपये लूट लिए।

घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने अहमदनगर लोहियानगर निवासी फैजान और अलमास को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी समीर अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − seven =