मेरठ मंगल पांडे में अरसे से वीरान हालत में पड़े प्रेस क्लब को खुलवाने को मेरठ के पत्रकारों ने हूंकार भरी है। इसके लिए पहल करते हुए ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर की पहल पर बुधवार को ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक गंगानगर स्थित धारा न्यूज के प्रधान कार्यालय पर हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में जनपद भर से पत्रकार जुटे और तय किया गया कि अब प्रेस क्लब खुलवाने में किसी प्रकार की हिलाहवाली सहन नहीं की जाएगी। प्रशासन से दो टूक बात की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत अस्थाना ने सभी को प्रेस क्लब की लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाया और चेतावनी दी कि इसमेें जो भी बाधा बनेगा उसको पत्रकार बिरादरी के सामने बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकार कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता पत्रकार सिर्फ पत्रकार होता है। वहीं राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम ने कहा कि जो पत्रकार फर्जी काम करेगा उसका संगठन कोई साथ नहीं देगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू दूबे ने कहा कि इस संगठन में किसी भी फर्जी पत्रकार को सदस्यता नहीं दी जाएगी। बैठक में तमाम पत्रकारों ने जनपद के कुछ अधिकारियों के पत्रकारों के प्रति व्यवहार पर रोष व्यक्त किया और तय किया गया कि इस मामले को लेकर शीघ्र ही लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों के साथ होने वाली अधिकारियों के स्तर से की गई घटनाओं का भी जिक्र किया गया। सभी पत्रकार इस बात पर एक राय थे कि पत्रकारों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को पत्रकारों को सम्मान देना ही होगा। हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया कि पत्रकार स्वयं भी अपने क्रियाक्लापों को लेकर सावधान रहें। पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा: बैठक में फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों की समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अनेक बातें सामने आयीं।
Leave a comment