Home मेरठ नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान
मेरठ

नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान

नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान

Share
नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान
Share
मेरठ। नगर निगम में ने आज महानगर में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में केसरगंज में नाले नालियों को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। बवाल और हंगामे की सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने दुकानों के शटर डाउन कर चाबियां नगरायुक्त को सौंपने का एलान कर दिया। लेकिन उन्हें दो टूक बता दिया गया कि मानसून से पहले सभी नाले नालियों की सफाई का अभियान चल रहा है। नाले नालियों पर जो कब्जे हैं उन्हे हर हाल में हटाया जाएगा। इसको लेकर घंटों हंगामा चला। प्रवर्तन दल से व्यापारी उलझ गए।

व्यापारियों ने कर दिया हंगामा

आज सुबह जब निगम का दस्ता और कर्नल संजीव तोमर प्रवर्तन दल, संपत्ति प्रभारी भोलानाथ गौतम, लेखपाल राजकुमार व रूद्रेश आदि टीम को लेकर केसरगंज पहुंचे और व्यापारियों का पता चला कि उनकी दुकानों के सामने नाले नालियों पर किए गए पक्के कब्जे तोड़े जाएंगे तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष इमरान व सुरेश सिंहल पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता व दलजीत सिंह पहुंच गए। इसके बाद वहां व्यापारियों का हंगामा शुरू हो गया। इमरान का कहना था कि पूर्व नोटिस के बगैर ही अभियान चलाया जा रहा है। निगम अधिकारियों का तर्क था कि अवैध कब्जे गलत हैं और उन्हें हटाने के लिए नोटिस किस बात का देते। काफी देर तक गहमा गहमी मची रही। हालांकि निगम की टीम ने जिन दुकानों के आगे पक्के स्लेप डालकर नाले पर कब्जा किए हुआ था उन्हें जेसीबी से उखाड़ दिया गया। शहर घंटाघर से लेकर दिल्ली रोड केसरगंज तिराहे तक निगम के सामने जमकर अभियान चलाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गयी है कि वो खुद ही अपने अवैध कब्जे हटा लें अन्यथा निगम की जेसीबी गरजेगी, क्योंकि बारिश में सबसे ज्यादा जलभराव इसी इलाके में होता है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग प्रवर्तन दल से भी उलझ गए।

पल्हेडा में तालाब की जमीन करायी मुक्त

नगर निगम की टीम महानगर के पल्हेडा इलाके में जेसीबी लेकर पहुंची। प्रवर्तन दल के कर्नल संजीव तोमर के नेतृत्व में कई जवान पल्हेडा पहुंचे। निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम ने बताया कि यहां तालाब की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। नगरायुक्त के निर्देश पर आज अवैध कब्जे को जमीदोज कर दिया गया है। वहां स्ट्रक्टर खड़ा कर लिया गया था। निगम की टीम ने जेसीबी से तालाब की जमीन पर कब्जे के लिए बनाए गए स्ट्रेक्टर को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। प्रवर्तन दल की टीम को देखकर किसी ने विरोध का साहस नहीं किया हालांकि कुछ लोगों ने काफी दूरी उल्टी सीधी बातें करनी शुरू कर दीं। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने अवैध कब्जे करने वालों को सख्त लहजे में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कुटी चौराहे पर हटाए गए रैंप

नगर निगम का ध्वस्तीकरण दस्ता प्रवर्तन दल को लेकर शाम करीब छह बजे सिविल लाइन के कुटी चौराहे के समीप पहुंचा। दरअसल शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने अपने भवनों के सामने रेंप लगाकर सरकारी जमीन घेर ली है। इसकी वजह से इस रोड पर दिन भर जाम की स्थिति रहती है। कुटी चौराहे से छावनी इलाके की ओर जाने वाले मार्ग पर तमाम लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों के आगे लोहे के रेंप लगाए हुए हैं। निगम की टीम जब वहां पहुंची तो जिन्होंने रेंप लगाए हुए थे वो बाहर निकल आए और हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन प्रवर्तन दल के सामने उनकी एक नहीं चली। ऐसे लोगों को नसीहत के साथ ही आइंदा रेंप लगाकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे ना करने की चेतावनी दी गयी। यहां भी निगम के दस्त ने कार्रवाई की।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Related Articles

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण कार्यशाला

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण कार्यशाला

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी जेसीबी के पहिये रहे थमे

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी जेसीबी के पहिये रहे थमे

प्रेस क्लब खुलवाने की लड़ाई को भरी हुंकार

प्रेस क्लब खुलवाने की लड़ाई को भरी हुंकार

एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन