Home मेरठ नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम को महिलाओं ने दौड़ाया
मेरठ

नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम को महिलाओं ने दौड़ाया

नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम को महिलाओं ने दौड़ाया

Share
नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम को महिलाओं ने दौड़ाया
Share

मेरठ/शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सेक्टर दो में सेटबैक के नोटिस चस्पा करने पहुंचे आवास विकास के के कर्मचारियों को महिलाओं ने दौड़ा लिया। आज सुबह कुछ कर्मचारी से के नोटिस चस्पा करने को सेक्टर दो पहुंचे थे। उनके साथ बाइक पर फैंटम के दो सिपाही भी थे। अभी उन्होंने नोटिस चस्पा करने शुरू भी नहीं किए थे कि आसपास की महिलाएं जमा होने लगीं। वहां पहुंचकर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना ज्यादा हुआ कि आवास विकास के कर्मचारियों ने वहां से दौड़ लगा दी। उनके वहां से निकलते ही पुलिस वाले भी निकल गए। इनके जाने के बाद भी काफी देर तक महिलाएं वहीं पर डटी रहीं। उन्होंने तय किया कि पूरे इलाके में जहां भी नोटिस चस्पा किए जाने की सूचना मिले वहां तुरंत सभी महिलाएं पहुंच जाएं। किसी भी कीमत पर किसी भवन पर नोटिस नहीं लगने दिए जाएंगे। इससे एक दिन पहले यानि बीते गुरूवार को भी बड़ी संख्या में आवास विकास के कर्मचारी सेक्टर दो पहुंचे थे। उन्होंने कई मकानों पर नोटिस भी चस्पा किए। नोटिस चस्पा किए जाने के दौरान वहां भारी पुलिस बल मौजदू रहा। उसके बाद भी महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था। नोटिस फाड़ दिए थे। विरोध के चलते आवास विकास के कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा था।
सांसद के साथ गए दिल्ली
सेटबैक के नोटिसों के चलते आज कुछ लोग सांसद अरुण गोविल के साथ दिल्ली गए हैं। सेक्टर दो में रहने वालों ने बताया कि सांसद ने नई दिल्ली के किसी सीनियर एडवोकेट से मिलवाए जानें की बात कही है। दरअसल जब सांसद सेक्टर दो पहुंचे थे और धरने पर बैठीं महिलाओं को उठा दिया था, तब उन्होंने हर संभव मदद का वादा महिलाओं से किया था। बताया गया है कि उसी क्रम में सांसद आज अपने साथ कुछ लोगों को नई दिल्ली के किसी वकील से मिलने को साथ लेकर गए हैं। हालांकि जो नोटिस चस्पा करने को आ रहे हैं उनका कहना है कि हर हाल में कार्रवाई होगी क्योंकि यह कार्रवाई सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Related Articles

स्मार्ट का मीटर का बढ़ता जा रहा विरोध, ऊर्जा भवन पर हंगामा

स्मार्ट का मीटर का बढ़ता जा रहा विरोध, ऊर्जा भवन पर हंगामा

सीबीई ने जुटाए पुखत सबूत सर्च खत्म

सीबीई ने जुटाए पुखत सबूत सर्च जारी

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश