Home Delhi बंगाल में बनेगी सरकार या लगेगा राष्ट्रपति शासन
Delhi

बंगाल में बनेगी सरकार या लगेगा राष्ट्रपति शासन

बंगाल में बनेगी सरकार या लगेगा राष्ट्रपति शासन

Share
बंगाल में बनेगी सरकार या लगेगा राष्ट्रपति शासन
Share
नई दिल्ली। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के बाद, कुछ एग्जिट पोल और भाजपा नेताओं का दावा है कि राज्य में पहली बार भाजपा (BJP) की सरकार बन सकती है, जबकि टीएमसी (TMC) ने भी अपनी जीत का दावा किया है। अंतिम नतीजों के लिए 4 मई का इंतजार है, लेकिन शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। हालांकि आशंका है कि जहां तक भाजपा पहुंचेगी उसके बाद से संभवत दीदी अपनी शुरूआत करे। यह भी याद रखना होगा कि SIR के बाद कितने लाख मतदाताओं के नाम उड़ा दिए गए और इसका सीधा फायदा किसे पहुंचे और खामियाजा कौन उठाएगा। यदि चुनाव परिणाम के बाद राज्य में हिंसा या संवैधानिक मशीनरी विफल होती है, तो राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356) लगाया जा सकता है, जो आम तौर पर 6 महीने तक रहता है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा और 2026 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल/नतीजों के बाद राज्य में भाजपा द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने की चर्चा और TMC के आरोप तेज हो गए हैं। ममता बनर्जी ने मालदा की घटना का हवाला देते हुए भाजपा पर इस तरह की योजना का आरोप लगाया है, जबकि सियासी गलियारों में नतीजों के बाद अस्थिरता की स्थिति में अनुच्छेद 356 की अटकलें लगाई जा रही हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा पर राष्ट्रपति शासन लगाने की ‘गेम प्लान’ का आरोप लगाया है, विशेषकर मालदा जिले में हिंसा के बाद। मालदा जिले में स्थानीय लोगों द्वारा 7 न्यायिक अधिकारियों को घेरने की घटना के बाद बीजेपी ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताया।

 एग्जिट पोल और दावे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे चार मई को आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जिस तरह से चुनाव कराए गए हैं उसका शत प्रतिशत श्रेय चुनाव आयोग ने खुद को दिया है। सबसे बड़ा श्रेय देश की आजादी के बाद इतना ज्यादा भारी भरकम मतदाना कराया जाना जो वाकई एक रिकार्ड है। यह बात अलग है कि सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसने मुख्य चुनाव आयुक्त की सीट पर बैठे शख्स की शाख पर विपक्षी नेताओं की नजर में बट्टा लगा दिया है। अब बात एग्जिट पोल की करें तो चाणक्य टीएमसी को 130-140, भाजपा 150-160, कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा और अन्य को 10 सीटें। पीपल्स पल्स टीएमसी को 177-187, भाजपा 95-110, कांग्रेस को तीन सीटें तक दी जा रही हैं और अन्य के खाते में एक सीट आ सकती है। मैटराइज टीएमसी को 125-140, भाजपा 146-161, पी-मार्क टीएमसी 118-138, भाजपा 150-175 कांग्रेस शून्य और अन्य को छह तक सीटें दी जा रही हैं। जेवीसी 11-152, भाजपा 138-175, कांग्रेस को दो और अन्य के खाते में शून्य बता रहे हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nineteen =

Related Articles

आरसीबी फैंस और प्‍लेयर खुश नहीं

आरसीबी फैंस और प्‍लेयर खुश नहीं

ढह गया भारतीय शेयर बाजार, निवेशक बेहाल

ढह गया भारतीय शेयर बाजार, निवेशक बेहाल

रेप गर्भपात अब कभी नहीं बनेगी मां

रेप गर्भपात अब कभी नहीं बनेगी मां

गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण पीएम ने बताया विकास की लाइफ लाइन

गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण पीएम ने बताया विकास की लाइफ लाइन