Home Delhi आरसीबी फैंस और प्‍लेयर खुश नहीं
Delhi

आरसीबी फैंस और प्‍लेयर खुश नहीं

आरसीबी फैंस और प्‍लेयर खुश नहीं

Share
आरसीबी फैंस और प्‍लेयर खुश नहीं
Share

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अंपायर के आज के एक फैसले से आरसीबी फैंस और प्‍लेयर खुश नजर नहीं हैं और हंगामा हो गया। दरअसल सारा फसाद आठवें ओवर की चौथी गेंद पर मचा, जब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने पटकी हुई गेंद फेंकी। इस पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराकर हवा में काफी ऊपर पहुंच गयी। तभी डीप स्क्वायर लेग से जेसन होल्डर और दूसरी तरफ से कागिसो रबाडा, दोनों गेंद की तरफ दौड़े. वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी होल्डर ने सूझबूझ दिखाई और रबाडा से टकराने से बचते हुए जमीन के करीब एक बेहतरीन कैच लपक लिया. इसके साथ ही गुजरात के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. हालांकि, टीवी अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य ने रीप्ले देखा और पाटीदार को आउट करार दिया।

आरसीबी कैंप में जबरदस्त नाराजगी

अंपायर के इस फैसले से पूरा आरसीबी कैंप और उनके फैंस हैरान थे। उनमें जबरदस्त नाराजगी थी। आज गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में देखने को मिला। नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली ने तेज शुरुआत दी। हालांकि, टीम लगातार विकेट भी खोती चली गई। 8वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर जेसन होल्‍डर ने बाउंड्री के पास पाटीदार का कैच लिया। अरशद खान की गेंद शॉर्ट थी और रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ गई। होल्डर वहीं खड़े थे, उन्होंने दाईं ओर दौड़कर बेहतरीन लो कैच लपक लिया। रबाडा भी कैच लेने के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन होल्डर ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

कैच से ज्यादा एंपायर के फैसले पर उठ रहे सवाल

इस कैच को आईपीएल 2026 के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक माना जा रहा है। हालांकि, आरसीबी के प्‍लेयर और विराट कोहली इस कैच से खुश नजर नहीं आए। आरसीबी के खिलाड़ी अंपायरों से बहस करते नजर आए। उनका मानना है कि होल्डर कैच पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गेंद पिच को छू गई। लेकिन अंपायरों की राय अलग है। एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से बात भी। रजत पाटीदार ने 15 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 1 सिक्‍स लगाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + five =

Related Articles

बंगाल में बनेगी सरकार या लगेगा राष्ट्रपति शासन

बंगाल में बनेगी सरकार या लगेगा राष्ट्रपति शासन

ढह गया भारतीय शेयर बाजार, निवेशक बेहाल

ढह गया भारतीय शेयर बाजार, निवेशक बेहाल

रेप गर्भपात अब कभी नहीं बनेगी मां

रेप गर्भपात अब कभी नहीं बनेगी मां

गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण पीएम ने बताया विकास की लाइफ लाइन

गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण पीएम ने बताया विकास की लाइफ लाइन