Home मेरठ फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे
मेरठ

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

Share
फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे
Share
मेरठ। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने मेरठ के परिक्षितगढ़ थाना इलाके में फाइनेंस की डिफाल्टर गाडियों को खुर्दबुर्द करने वाले गिरोह का पर्दाफॉश कर गिरोह के चार बदमाश भी दबोचे हैं। एसटीएफ मेरठ यूनिट के एसपी ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना भावनपुर जनपद मेरठ पर मु0अ0सं0 धारा 317(5)/336(3)/338/340 (2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया है। दरअसल एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि कार चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य यूपी – 15 – ईआर-8804 ग्रांड विटारा कार से भावनपुर होते हुए परिक्षितगढ़ होकर कहीं जाने वाले हैं। इसके बाद एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गयी। कुछ देर पश्चात मेरठ की तरफ से एक कार आती दिखाई दी, जिसे टार्च की रोशनी से इशारा कर सड़क के किनारे कराकर रूकवाकर बरामदगी की गयी। पूछताछ से पता चला कि गिर. अभियुक्त दानिश व उसका साथी संचित तिवारी अपने अन्य साथी असलम व तरीकत उर्फ चाचा से चोरी की व फाईनेश की डिफाल्टर गाडियाँ कम कीमत पर खरीदकर अपने अन्य साथी इफ्तकार से फर्जी कागजात तैयार कराते थे और साजिद नजीर भटट निवासी श्रीनगर जम्मू कश्मीर के साथ मिलकर गाडियों को ज्यादा मुनाफे पर बेचते थे। कुछ दिनों पहले दानिश व संचित तिवारी ने एक केटा गाडी डीएल-7-सीएस-7555 करीब डेढ़ माह पहले अपने साथी असलम व तरीकत उर्फ चाचा से 3 लाख रूपये में खरीदी थी और गिर. अभियुक्त इफ्तकार से मौ0 सलीम मलिक पुत्र गुलाम मौहम्मद मलिक निवासी बगाती कनी पोरा जिला श्रीनगर जम्मू कश्मीर के नाम से गाड़ी की फर्जी आरसी तैयार कराकर साजिद नजीर भटट नि0 नवगॉव जिला श्रीनगर जम्मू कश्मीर को 4.5 लाख रूपये में बेच दी थी। उक्त कार दिल्ली से माह फरवरी-2026 में दिल्ली से चोरी की गयी थी। गिर0 अभियुक्त इफ्तकार गाडी के लाख रूपये लेता था।

फर्जी कागज तैयार करने की एवज डेढ से दो लाख

अभियुक्त गण से बरामद गाडी ग्रांड विटारा यूपी – 15 – ईआर-8804 पर लोन हैं, इस गाडी की किश्ते रूकी हुई है। यह गाडी असलम व तरीकत उर्फ चाचा से 3.75 लाख रूपये में खरीदी थी। इस गाडी की फर्जी आरसी इफ्तकार से बनवाकर यह गाडी साजिद नजीर भटट को देनी थी। अभियुक्त इफ्तकार की आरटीओ आफिस के पास दुकान है तथा आरटीओ आफिस मे दलाली का काम करता है, जो अपने साथी दानिश, संचित तिवारी व साजिद नजीर भटट के कहने पर मोटी रकम लेकर गाडियों के फर्जी कागजात तैयार करता है।

ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त

साजिद नजीर भटट पुत्र नजीर अहमद भटट नि0 म0नं0 163 लेन पांच गुलशन नगर थाना छानपुरा श्रीनगर, जम्मू कश्मीर। दानिश अली पुत्र मौ0 अय्यूब अली नि0 नूरनगर की पुलिया थाना लिसाडी गेट, संचित तिवारी पुत्र समर बहादुर नि0 जे-1103 जलवायु कालोनी शताब्दी नगर थाना परतापुर और इफ्तकार पुत्र शफीक अहमद निवासी जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर शामिल हैं। यह भी बताया गया है कि एसटीएफ उत्तर प्रदेश को विगत दिनों से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से कार चोरी कर अन्य राज्यों में फर्जी कागजात तैयार कर बेचने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सूचना पर एस0ी0एफ0 उ0प्र0 की विभिन्न टीमों/इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई मेरठ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के क्रम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देशन मे उप-निरीक्षक दुर्बेश डबास, हैड कान्स. प्रीतम भाटी, हैड कान्स. जोशी कुमार, हैड कान्स प्रताप सिंह, हैड कान्स. जयवर्धन, हैड कान्स. विवेक पंवार, हैड कान्स/चालक विनय कुमार हैड कान्स / चालक विकास धामा की टीम थाना भावनपुर शामिल रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nineteen =

Related Articles

इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष का हरा भरा कैंट प्लान पेश

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष का हरा भरा कैंट प्लान पेश

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन