Home मेरठ इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम
मेरठ

इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

Share
इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम
Share
मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्री नगर मेरठ में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा जी ने मुख्य अतिथि भारतीय सेना के ले. कर्नल (आर्टिलरी 56 फील्ड रेजीमेंट) सचिन कुमार शर्मा ,सीनियर जी. सी. आई. संध्या, हवलदार मुकेश एवं देवेन्द्र को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, अनुशासन और भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भारतीय सेना के ले. कर्नल (आर्टिलरी 56 फील्ड रेजीमेंट) सचिन कुमार शर्मा ने छात्राओं को सेना की संरचना और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया। उन्होंने अग्निपथ योजना, एनडीए,सीडीएस और टीईएस जैसी प्रवेश योजनाओं की जानकारी दी । उन्होंने विद्यालय के एन. सी.सी. कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं को भारतीय सेना में करियर बनाने, सेना की जीवनशैली, अनुशासन, देशभक्ति और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

सेना हमारा मान व स्वाभिमान

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने कहा कि ‘इंडियन आर्मी को जानोÓ हमें केवल सेना नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना जाग्रत करती है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि सैनिकों के आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देंगे। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा जी ने चार पंक्तियों की राष्ट्र कविता कही- ‘सीमा पर जो अडिग खड़े, वही हमारा मान हैं,त्याग-तपस्या से सजे, भारत की पहचान हैं।हम भी उनके पथ चलें, लेकर दृढ़ संकल्प आज, राष्ट्रहित सर्वोपरि रहे—यही हमारा अभिमान है। ‘ एनसीसी केवल एक संस्था नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। यह हमें सिखाती है— अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अम्बिका देवी ने किया । एन सी सी कैडेट्स ने जलवा तेरा जलवा गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा जी ने आये सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।  
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Related Articles

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष का हरा भरा कैंट प्लान पेश

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष का हरा भरा कैंट प्लान पेश

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन