मेरठ। विष्णु जी के छठे अवतार भगवान् श्री परशुराम जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मेरठ कैंट विधानसभा के लालकुर्ती स्थित रामा मंदिर एवं पल्लवपुरम फेस 2 में श्री जी सेवा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ उठाया और भगवान श्री परशुराम जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया। शहर में आज इस मौके पर अनेक कार्यक्रम हुए। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन शर्मा परशुराम जयंती के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। भाजपा नेत्री बीना वाधवा भी परशुराम जयंती के कई कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईँ। उन्होंने भगवान परशुराम को सनातनयिों की प्रेरणा बताया।
युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट द्वारा 31 कुंडीय यज्ञ का आयोजन शिशु मंदिर निकट रामलीला ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अजय शर्मा व सहसंयोजक आर के पचौरी रहे । हवन कार्यक्रम के मुख्य पुरोहित के रूप में भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी श्री गणेश शर्मा व पंडित अभिषेक सबल बिलेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य तथा छात्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थाई समिति के जितेंद्र गौतम अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, रंजन शर्मा अध्यक्ष महानगर कांग्रेश, गणेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजीव नरहरि, सौरभ शर्मा, मंत्री पुनीत शर्मा , मंत्री सौरभ दिवाकर शर्मा ,रवि मिश्रा, डॉक्टर प्रियंक शर्मा ,ब्रह्मपुरी अध्यक्ष कपिल शर्मा ,राजू शर्मा ,सुनील शर्मा ,आदरणीय गिरीश पाराशर, कुलदीप कौशिक , शैलेंद्र दीक्षित आदि सभी क्षेत्रीय समितियां के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे° हवन के उपरांत ब्राह्मण भोज, के उपरांत सभी उपस्थित यजमानों व उपस्थित सदस्यों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया । ताड़ूपरान भंडारे का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय में जो अत्यधिक पीड़ा दिखाई दी उसमें लोगों में यह आक्रोश था कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जो छुट्टी पहले होती थी उसे खत्म कर दिया गया। कुलदीप शर्मा ने इसको संपूर्ण ब्राह्मण समाज का अपमान बताया है । साथ ही कार्यक्रम के उपरांत संगठन के सदस्यों ने आपसी विचार वियक्त करते हुए जितेंद्र गौतम, पुनीत शर्मा ने यूजीसी के मुद्दे पर अपनी आपत्ति दिखाई की सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी कुछ यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज अपने-अपने स्तर पर यूजीसी को लागू कर रहे हैं। जो की नंदिनीय ही नहीं कोर्ट की अबमानना भी है। इससे ऐसा प्रतीत होता है की सरकार के संरक्षण में ब्राह्मण विरोधी गतिविधियों को सहयोग दिया जा रहा है । यदि इसपर शीघ्र अंकुश नहीं लगा तो आगामी चुनाव में इसका मुखर होकर के विरोध किया जाएगा । जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी वर्तमान सरकार के नेताओं की होगी। सौरभ दिवाकर शर्मा, आर के पचौरी, ललित शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए यू जी सी के पूर जोर विरोध का अहवाहन किया।
150 गज जमींन दान
गंगा नगर चैत्र के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने गॉव कमाल पुर गढ़ रोड पर 150 गज जमींन मंदीर बनाने के उद्देश्य से संगठन को दान दी। संगठन ने उनका धन्यवाद दिया और की आज के समय मे भी ऐसे दानवीर लोग है। लोग एक एक इंच के लिए लड़ते है वही राजेश जी जैसे लोग पुण्य कार्य मे लगे रहते है।
राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ
भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ सीसीएसयू पहुंंचे। वहां सातवीं भगवान परशुराम शौर्य यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, चैयरमेन जिला सहकारी बैंक विमल शर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी राज्यसभा सदस्य के सी त्यागी,अजय भराला, मांगेराम त्यागी,दीपक शर्मा, नानू पंडित, प्रदीप शर्मा,सोनू डेरियों,दीपक शर्मा, बलराज डुंगर,रवि बटजेवरा, सुमित बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। गौ माता सेवा महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष गौ सेवक मयंक त्यागी, दा श्री राम कंपनी के डायरेक्टर वीरेंद्र शर्मा चौधरी, छात्र नेता विनीत चपराना व कपिल शर्मा शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रसाद वितरण कराया।
शौर्य यात्रा का आयोजन
अमित शर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेरठ कैंट ने भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर सातवीं शौर्य यात्रा मे अपने सभी ब्राह्मण भाइयो के साथ सम्मलित हुए। ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बहुत ही भव्य रूप से मनाया। शौर्य यात्रा मे मोहित शर्मा, राजू शर्मा, शिवम् शर्मा, अपार शर्मा, चिराग शर्मा, सनी शर्मा, सुनील शर्मा, मयंक शर्मा, रोहित शर्मा सभी सम्मलित हुए।
Leave a comment