Home Uncategorized कर्नाटक से 04 माह से लापता महिला को तपोवन (मुनि की रेती) से सकुशल किया गया बरामद।
Uncategorized

कर्नाटक से 04 माह से लापता महिला को तपोवन (मुनि की रेती) से सकुशल किया गया बरामद।

Share
Share

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल

टिहरी : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेशभर में दिनांक 01 जनवरी से “ऑपरेशन स्माइल अभियान” संचालित किया जा रहा है।
इसको देखते हुए एसएसपी टिहरी एवं पुलिस उपाधीक्षक चंबा/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल 2026 के पर्यवेक्षण में गठित ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी अभियान के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में 30 मार्च को कर्नाटक राज्य से आई पुलिस टीम एवं गुमशुदा महिला के परिजनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री 26 नवम्बर 2025 से अपने घर (जनपद कर्नाटक) से बिना बताए लापता है।
इस संबंध में थाना हुवली (जिला कर्नाटक) में मुकदमा अपराध संख्या 283/25 धारा गुमशुदगी पंजीकृत है।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा महिला के तपोवन क्षेत्र (ऋषिकेश) में होने के संकेत मिले, जिस पर कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों द्वारा टिहरी पुलिस से सहयोग का अनुरोध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती द्वारा तत्काल ऑपरेशन स्माइल टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम द्वारा कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों के साथ संयुक्त रूप से सघन तलाश अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को तपोवन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चली आई थी। पुलिस द्वारा काउंसलिंग कर महिला को सकुशल उसके परिजनों एवं कर्नाटक पुलिस के सुपुर्द किया गया।

टिहरी पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से संतुष्ट होकर गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई।

एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जनपद के अन्य गुमशुदाओं की तलाश भी निरंतर जारी है तथा अभियान को सफल एवं सार्थक बनाया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Related Articles

डा. अजीत मेडिकल के नए सीएमएस

डा. अजीत मेडिकल के नए सीएमएस

अमेरिका पर भरोसा करने में हिचक रहा ईरान

अमेरिका पर भरोसा करने में हिचक रहा ईरान

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान