टिहरी ( गजा ): शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली मे कैरियर काउंसिलिंग सेल द्वारा क्रीड़ा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॅा शशिबाला वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, कार्यक्रम की संयोजक सरिता देवी ने बताया कि महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं जिसमें छात्र छात्राएं प्रतिभाग करते रहते हैं तथा बेहतर प्रदर्शन करते हैं, छात्र छात्राओं को क्रीड़ा के क्षेत्र में आगे बढाने के लिए व प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा के क्षेत्र में रोजगार विषय का चयन किया गया है l
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रणय उनियाल शारीरिक प्रशिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी को आमंत्रित किया गया है, उन्होंने अपने व्याख्यान में क्रीड़ा के क्षेत्र में BP. Ed, Dp. Ed, MP. Ed, आदि कोर्स से संबंधित जानकारी के साथ ही क्रीड़ा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड के पारंपरिक खेलों की जानकारी दी, जिन्हें क्रीड़ा के क्षेत्र में शामिल किया गया है, वर्तमान में इस डिजिटल युग में खेलों का महत्व बढ गया है, व्याख्यान के अंत में प्राचार्य डॅा शशिबाला वर्मा ने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में पुरुष व महिलाएं भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं l
इस अवसर पर डॅा वंदना सेमवाल, प्रोफेसर डी पी सिंह, डा गणेश भागवत, डा नीमा भेतवाल, डा मुकेश सेमवाल, रेखा, मुकेश, नरेंद्र विजल्वाण, अंकित, नरेश, सुनीता, मूर्ति व महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे।
Leave a comment