Home मेरठ तनिष्क ने किया स्कूल का नाम रौशन
मेरठ

तनिष्क ने किया स्कूल का नाम रौशन

तनिष्क का सपना

Share
तनिष्क ने किया स्कूल का नाम रौशन
Share

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वति शिशु मंदिर के कक्षा सात के छात्र तनिष्क ने अपने परिवार और स्कूल का नाम रौशन किया है। उसकी इस उपब्धि पर पूरा स्कूल खुश है। कोच और शिक्षकों ने उसको शाबासी दी है। इस होनहार छात्र तनिष्क ने 22 मार्च को हुई हाफ मेराथन में दो गोल्ड जीते। उसने महज पांच मिनट में दो किलोमीटर कर रन पूरा किया। तनिष्क का यह शानदार सफर यही तक सीमित नहीं है। इससे पहले उसने ३० दिसंबर को मेरठ बॉस्केट बॉल लीग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा तनिष्क ने ७ दिसंबर को स्कूल की तरफ से विजडम ग्लोबल स्कूल मोदीपुरम में भी गोल्ड मेडल जीता था। तनिष्क ने अपनी इस शानदार उपब्धी के लिए बॉस्केट बॉल कोच चांदनी नेगी ओर आपने माता-पिता को श्रेय दिया है। उसका कहना है कि उसके परिवार से उसको संपूर्ण सहयोग मिलता है। उल्लेखनीय है कि तनिष्क के पिता संजय कुमार मेरठ विकास प्राधिकरण में अवर अभियंता हैं।
तनिष्क का सपना
इस होनहार का सपना है कि वह देश के लिए खेले। देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करें। वह देश के लिए सोना जीतकर लाना चाहता है। तनिष्क केवल खेल में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + fifteen =

Related Articles

अभिनव खत्री युवा शक्ति संघ के वेस्ट यूपी प्रभारी

अभिनव खत्री युवा शक्ति संघ के वेस्ट यूपी प्रभारी

क्रांति दिवस पर शहर में शिवसेना की रैली

क्रांति दिवस पर शहर में शिवसेना की रैली

कैंट बोर्ड के दो अफसर एक ही सूचना पर आमने सामने सही कौन

कैंट बोर्ड के दो अफसर एक ही सूचना पर आमने सामने सही...

मेडिकल में ‘स्किल लैब’ का उद्घाटन

मेडिकल में 'स्किल लैब' का उद्घाटन