Home Delhi नन्हें मेहमान से इस तरह मिले पीएम मोदी
Delhi

नन्हें मेहमान से इस तरह मिले पीएम मोदी

Share
नन्हें मेहमान से इस तरह मिले पीएम मोदी
Share

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एक तस्वीर शेयर की है. पीएम आवास से उनके द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि 7, लोक कल्याण मार्ग’ यानी कि प्रधानमंत्री आवास से अक्सर गंभीर और देश के लिए फैसले लेते हुए पीएम मोदी की तस्वीर आती है. लेकिन, इस बार वहां से एक ऐसी मनमोहक तस्वीर आई है, जिसने पूरे इंटरनेट पर करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. इस तस्वीर को 14 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है.
दुनिया के सबसे प्रभावशाली और व्यस्त नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपने आधिकारिक कामकाज से थोड़ा वक्त निकालकर एक ‘नन्हे मेहमान’ के साथ खेलते और उसे दुलारते नजर आए. पीएम मोदी ने खुद इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर आए एक नन्हे दोस्त के साथ.’ आइए जानते हैं कि आखिर कौन है यह भाग्यशाली नन्हा दोस्त.
पीएम मोदी की गोद में खेल रहा यह ‘नन्हा दोस्त’ कोई और नहीं, बल्कि केरल के मशहूर मलयालम अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता कृष्णाकुमार का पोता ‘ओमी’ है. शनिवार को राजधानी दिल्ली में कृष्णाकुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर निजी मुलाकात की. इस पारिवारिक दल में कृष्णाकुमार की पत्नी सिंधु कृष्णा, उनकी चारों बेटियां अहाना, दीया, ईशाना, और हंसिका, दीया के पति अश्विन और उनका नन्हा बेटा ओमी शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी