Home Delhi किसानों को पीएम की सौगात आज
Delhi

किसानों को पीएम की सौगात आज

Share
किसानों को पीएम की सौगात आज
Share

नई दिल्ली। आज देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के जरिए किसानों के खाते में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी जाएगी। 19 नवंबर 2025 के बाद से किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था, जो आज खत्म होने वाला है। अगर आप भी लाभार्थी किसान हैं तो आपके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कितने बजे जारी होगी, कहां से जारी होगी, खाते में पैसे कब आएंगे, किन किसानों की किस्त अटक सकती है
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज शाम 5 बजे जारी करेंगे। 5 बजे के बाद किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये के क्रेडिट होने के मैसेज आना शुरू हो जाएगा। सभी किसानों के खाते में एकसाथ मैसेज नहीं आएग और न ही एक साथ सभी किसानों के खाते में पैसे आएंगे। इसमें थोड़ा समय भी लग सकता है। कुछ किसानों के खाते में पैसा पहले ट्रांसफर हो सकता है तो कुछ किसानों के खाते में पैसा क्रेडिट होने में थोड़ा समय लग सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − thirteen =