भाजपाइयों के विरोध के बाद भी महापौर क्यों नहीं बुला रहे स्पेशल बैठक
राज्यमंत्री मंत्री, सांसद और विधायक समेत सभी हैं तैयार शासन में पैरवी को
मेरठ/ हाउस टैक्स को लेकर जब आम जनता को गाजियाबाद में राहत दी जा सकती है तो उससे सटे मेरठ में क्यों नहीं। गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल/गोयल ने आज इस संबंध में बाकायदा ऐलान किया है और कहा है कि हाउस टैक्स पुरानी दरों पर ही जमा किया जाएगा। उनकी इस घोषणा की जानकारी धारा न्यूज को उन भाजपाइयों ने दी जो हाउस टैक्स की बढ़ी दरों का लगातार विरोध करते आ रहे हैं। इनमें भाजपा से निगम के पूर्व पार्षद नरेन्द्र उपाध्याय भी शामिल हैं। हाउस टैक्स की बढ़ी दरों का विरोध करने वालों में वह सबसे आगे रहे थे। उन्होंने महापौर हरकांत अहलूवालिया के कैंप कार्यालय पर इसको लेकर जबरदस्त हंगामा किया था। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वो सभी हाउस टैक्स की बढ़ी दरों से परेशान थे। इनमें कई पार्षद व पूर्व पार्षद भी शामिल थे। वहां पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया के अलावा नगरायुक्त सौरभ गंगवार भी मौजूद थे।
महापौर से यह चाहते थे
नरेन्द्र उपाध्यक्ष व अन्य भाजपाई चाहते थे कि महापौर हाउस टैक्स के मुद्दे पर नगर निगम का स्पेशल बोर्ड बुलाएं। उसमें सभी पार्षदों की सहमति से इसको लेकर एक प्रस्ताव पास किया जाए। उस प्रस्ताव को नगर निगम शासन को भेजे। उन्होंने बताया कि शासन में मेरठ से जो भी लोग सरकार में शामिल हैं, बोर्ड में पास प्रस्ताव की पैरवी करें। जब राज्यमंत्री, सांसद, विधायक व अन्य प्रभावशाली सरकार में पैरवी को तैयार हैं तो फिर महापौर को बोर्ड बैठक बुलाने में परेशानी ही क्या है। इसके अलावा जब गाजियाबाद में लोगों को वहां की भाजपाई महापौर राहत दिला सकती हैं तो मेरठ महापौर को इसमें क्या दिक्कत हो सकती है।
सपा व कांग्रेस करेंगे प्रदर्शन
हाउस टैक्स की बढ़ी दरों को लेकर कांग्रेसी और सपाई नगर निगम पर धाबा बोलेंगे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के अफसर हाउस टैक्स के नाम पर मेरठ की पब्लिक का खून पीने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस इस पर चुप नहीं रहेगी। जहां भी होगा जिस भी स्तर का होगा विरोध ्रप्रदर्शन किया जाएगा। सपा नेता चांद ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर संगठन के जिलाध्यक्ष से बात की है। उन्हें लोगों की परेशानी से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी भी हाउस टैक्स के मुद्दे पर निगम अफसरो को घेरेगी।
Leave a comment