Home Up साइबर ठगी: हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर युवक से 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Up

साइबर ठगी: हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर युवक से 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Share
Share

मेरठ: हेल्थ इंश्योरेंस का झांसा देकर साइबर ठगों ने मेरठ के एक युवक से 1.10 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर युवक को एक ऐप डाउनलोड कराया और उसके मोबाइल को हैक कर लिया।

लोहियानगर, हापुड़ रोड की जाकिर कॉलोनी निवासी साजिद अली को 23 मई को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि साजिद के क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस लिया गया है, जिसकी किश्त 23,999 रुपये है। साजिद ने कहा कि उसने कोई बीमा नहीं लिया है। इस पर कॉलर ने किश्त निरस्त करने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा।

साजिद ने जैसे ही ऐप खोला, उसका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर में उसके फोन पर ओटीपी आने लगे और उसके खाते से 41,243 रुपये कटने का मैसेज आया। साजिद ने बैंक में शिकायत करने की कोशिश की लेकिन कॉल नहीं लग पाई।

सावधानी रखें:

  • अनजान कॉल पर कोई ऐप डाउनलोड न करें।
  • OTP या बैंक की जानकारी किसी से साझा न करें।
  • संदेह होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।

वह अपने दोस्त के साथ साइबर क्राइम थाने गया। तब तक उसके खाते से तीन बार में कुल 1.10 लाख रुपये निकल चुके थे। साइबर थाना पुलिस ने तुरंत उसका खाता सीज किया और जिन खातों में पैसा गया, उनकी जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eight =