Home उत्तराखंड  महेंद्र भट्ट पर तीखा पलटवार, कांग्रेस नेता संजय कुमार ‘कद्दू भाई’ का बयान
उत्तराखंडदेहरादून

 महेंद्र भट्ट पर तीखा पलटवार, कांग्रेस नेता संजय कुमार ‘कद्दू भाई’ का बयान

Share
Share

देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुमार ‘कद्दू भाई’ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हालिया बयान पर जोरदार पलटवार किया है। कद्दू भाई ने महेंद्र भट्ट को “जनता द्वारा नकारा गया कृपा पात्र” बताते हुए कहा कि उनमें न तो काबिलियत है और न ही संस्कार।
कद्दू भाई ने कहा,
“यदि महेंद्र भट्ट में थोड़ी भी नैतिकता और संस्कार होते, तो वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते और वीआईपी को जेल तक भिजवाने का साहस दिखाते। लेकिन उनमें यह साहस और प्रतिबद्धता नहीं है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि महेंद्र भट्ट केवल सत्ता के सहारे राजनीति कर रहे हैं और उनके पास जनसेवा की कोई ठोस सोच या योग्यता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि भट्ट के बयान कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है, लेकिन जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर टिप्पणी की थी, जिसका कद्दू भाई ने कड़ा जवाब दिया है। इस बयानबाजी के बाद उत्तराखंड की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।
कद्दू भाई ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना पर आधारित रही है, जबकि कुछ लोग केवल सत्ता और पद के लालच में बार-बार दल बदलते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे बयानों से विचलित न हों और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से रखें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + ten =