Home Uncategorized मसूरी के कैम्पटी फॉल में भारी बारिश से मचा हड़कंप, प्रशासन ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Uncategorized

मसूरी के कैम्पटी फॉल में भारी बारिश से मचा हड़कंप, प्रशासन ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Share
Share

उत्तराखंड के मसूरी स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल ने रविवार को भारी बारिश के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। झरने में अचानक आए तेज बहाव और मलबे के कारण पर्यटकों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

रविवार दोपहर करीब 3 बजे मसूरी और कैम्पटी क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश के चलते झरने का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। तेज धाराओं के साथ मलबा और पत्थर बहकर नीचे आने लगे, जिससे आसपास की दुकानों में पानी घुस गया और कुछ मार्गों पर यातायात बाधित हुआ। त्यूणी-मलेथा हाईवे पर भी मलबा आने से कुछ समय के लिए मार्ग बंद हो गया।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 8 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में गरज और तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने और हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए कैम्पटी फॉल और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें झरने का रौद्र रूप देखा जा सकता है। वीडियो में पानी की तेज धाराओं के साथ मलबा और पत्थर बहते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र की भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + one =

Related Articles

पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस

पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा