मेरठ। जिला न्यायाधीश अनुपम कुमार एवं जिलाधिकारी डा वीके सिंह द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, दवाई, पेशी आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। सूरजकुंड बालगृह पर मा0 जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने बच्चो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, पढाई, दवाई आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। मा0 जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चो को दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसपी देहात अभिजीत कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह प्रथम, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह तथा नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave a comment