मेरठ। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी। पूरे महानगर में मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह नजर आया। राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सरस्वती लोक बूथ संख्या 230 पर शिव उमाशंकर पार्टी के कार्यालय पर सुनी। इस अवसर पर पूर्व महानगर महामंत्री श्री महेश बाली, महानगर मंत्री दीपक वर्मा, मनोनीत पार्षद संजय शर्मा, दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य हर्षित गोयल, राकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेश गुप्ता, कार्यक्रम के महानगर संयोजक विवेक बाजपेई, प्रवीण अग्रवाल, कमल मिश्रा, हिमांशु रस्तोगी, मोहित बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छावनी के लालकुर्ती सब्जी मंड़ी इलाके में कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा के कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए। इनमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल रहीं। कोतवाली के खंदक इलाके में संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल खंदक के प्रतिष्ठान पर जमा हुए कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी। सदर गंज बाजार में भाजपा के युवा नेता अंकित मनू के प्रतिष्ठान पर भी लोगों ने मन की बात सुनी। इनमें बड़ी संख्या व्यापारियों की रही।
Leave a comment