Home उत्तराखंड देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, डीएम के प्रयास से 34 कार्मिक तैनात
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, डीएम के प्रयास से 34 कार्मिक तैनात

Share
Share

सौरव तोमर

देहरादून जिले में आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के अस्पतालों में संसाधन और मैनपावर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी और ऋषिकेश, मॉडल टीकाकरण केंद्र, एसएनसीयू, शव विच्छेदन गृह सहित दूरस्थ क्षेत्रों त्यूनी और चकराता के स्वास्थ्य केंद्रों में 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती करवाई है। इनमें लैब टेक्नीशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पर्यावरण मित्र और अन्य स्टाफ शामिल हैं।

दरअसल, डीएम द्वारा शहर से लेकर दुर्गम क्षेत्रों तक किए गए निरीक्षण में अस्पतालों में मैनपावर की कमी सामने आई थी। इसके बाद जिला योजना से बजट स्वीकृत कर कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए गए।

कहां कितने कार्मिक तैनात
जिला चिकित्सालय के मॉडल टीकाकरण केंद्र में 7 कार्मिक, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 13, मसूरी में 7, एसएनसीयू कोरोनेशन में 2 वाहन चालक, शव विच्छेदन गृह में 1, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में 2 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में 2 कार्मिक तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा, अस्पतालों में पहले से कार्यरत आउटसोर्स एजेंसियों जैसे उपनल और पीआरडी के कार्मिकों का सेवाविस्तार भी मार्च 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =