पौड़ी। जिला शाखा की प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के साथ पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, चिकित्सकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना तथा राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित करना रहा।
बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डा. रमेश कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों की देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी हैं। कहा कि दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण जरूर हैं, लेकिन चिकित्सक हर परिस्थिति में सेवा देने के लिए तैयार हैं। कहा कि पौड़ी जिले से पहली धन्यवाद यात्रा की शुरुआत हो गई हैं।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के महासचिव डा. यशपाल तोमर ने कहा की इस माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशस्त्र बनाने की दिशा में ठोस पहल होगी। इस मौके पर सीएमओ डा. शिव मोहन शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी डा. एलडी सेमवाल, जिलाध्यक्ष डा. निशांत गर्ग, महासचिव डा. सौरभ बोठियाल आदि शामिल रहे।
Leave a comment