देहरादून विगत वर्ष सितंबर माह में आई भीषण आपदा के बाद मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद वहां पर वैली ब्रिज का निर्माण किया गया लेकिन लगभग 8 माह बीतने के बाद भी अब तक वहां पर स्थाई पुल नहीं बनाया गया है जिसके कारण वहां पर लंबा जाम लग जाता है जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया और चार माह के भीतर स्थाई पुल बनाने की मांग की गई इसके साथ ही यहां पर एक और वैली ब्रिज बनाने की मांग की ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके शीघ्र ही पर्यटन सीजन और यात्रा सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में यदि यहां पर अस्थाई पल नहीं बनाया जाता है तो आने वाले समय में हालात बेहद खराब हो सकते हैं जिसका असर पर्यटन सीजन और यात्रा सीजन पर पड़ने की संभावना है
और इस कांग्रेस नेता उपेंद्र थापली ने कहा कि मसूरी को जोड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग है और यदि यहां पर पुल का निर्माण नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि 8 महीने बाद यहां पर अस्थाई पुल का निर्माण नहीं हो पाया है जिससे पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से कहा कि दिल्ली से देहरादून तक ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है लेकिन देहरादून से मसूरी जाने में लोगों को 4 से 5 घंटे लग जाते हैं ऐसे में पर्यटन नगरी मसूरी की छवि भी धूमिल हो रही है
नगर निगम पार्षद सुमेन्द्र बोहरा ने कहा कि 16 सितंबर को आई भीषण आपदा का केंद्र बिंदु मसूरी विधानसभा था जिसमें प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है लेकिन आज तक उस पर कार्य नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि मालसी के निकट पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था जिसमें अब भी खतरा बना हुआ है
कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने कहा कि यह मुद्दा आम जन से जुड़ा है और कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रही है
कांग्रेस नेता मनीष गौनियाल ने कहा कि पर्यटन सीजन से पहले यहां पर अस्थाई पुल नहीं बनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
Leave a comment