Home मेरठ निगम में सरकारी कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप का आरोप
मेरठ

निगम में सरकारी कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप का आरोप

निगम में सरकारी कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप का आरोप

Share
निगम में सरकारी कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप का आरोप
Share

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप, सीएम योगी से की गई शिकायत

मेरठ। मेरठ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में अनधिकृत हस्तक्षेप, सरकारी दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर करने और सरकारी वाहन व ईंधन के कथित दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता पवन चिण्डालिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी के भतीजे बताए जाने वाले विकास अवाना द्वारा सरकारी कार्यों में अनधिकृत रूप से हस्तक्षेप किया जा रहा है। आरोप है कि बिना किसी वैधानिक अधिकार के नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नाम से संबंधित सरकारी कागजातों और दस्तावेजों पर स्वयं हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले प्रार्थना पत्र की प्रति भी संलग्न करने का दावा किया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और बाबुओं पर रौब झाड़ा जाता है और उन्हें डांट-फटकार लगाई जाती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन (SBM) का कार्य समाप्त हो जाने के बावजूद सरकारी वाहन (बोलेरो, रजिस्ट्रेशन संख्या UP15EN9234) का लगातार निजी या अनधिकृत उपयोग किया जा रहा है। इससे सरकारी डीजल और पेट्रोल के रूप में जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हो रही है। उच्चस्तरीय जांच की मांग शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकारी वाहन और धन जनता के करों से प्राप्त होते हैं, जिनका उपयोग केवल अधिकृत सरकारी कार्यों के लिए ही होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी से हस्ताक्षरों की सत्यता और वाहन के ईंधन खर्च के रिकॉर्ड की जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस शिकायत की प्रतिलिपि मेरठ के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और मुख्य चिकित्साधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + two =

Related Articles

लखनऊ में गरजे मेरठी कांग्रेसी

लखनऊ में गरजे मेरठी कांग्रेसी

27 को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

27 को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

हापुड़ अड्डा पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर

हापुड़ अड्डा पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर

बिना लाइसेंस 4 साल से चल रहा सफाई ठेका

बिना लाइसेंस 4 साल से चल रहा सफाई ठेका