Home मेरठ 9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका
मेरठ

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

Share
9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका
Share
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 (परीक्षा वर्ष 2028) के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण में हुई लिपिकीय व शैक्षिक त्रुटियों को सुधारने के लिए विद्यालयों को एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। परिषद के सचिव की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in को संशोधन के लिए 20 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक के लिए पुनः क्रियाशील कर दिया गया है। यानि उसको चालू कर दिया गया है। इसका लाभ उठाया जा सकता है।

त्रुटियों के बाद लिया गया फैसला

दरअसल, बोर्ड प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया था कि विभिन्न विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण का डेटा ऑनलाइन अपलोड करते समय कई प्रकार की त्रुटियां कर दी गई हैं। चूंकि यही विवरण आगे चलकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और अंकपत्र (मार्कशीट) में दर्ज होते हैं, इसलिए भविष्य में विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए परिषद ने यह कदम उठाया है।

बोर्ड ने दिया सुधार का मौका

बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्र-छात्राओं के निम्नलिखित विवरणों में संशोधन एवं अपडेट किया जा सकेगा। दरअसल बोर्ड ने सुधार का एक मौका दिया है। इसके बाद अब व्यक्तिगत विवरण: छात्र या छात्रा का नाम, माता एवं पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर (लिंग) और जाति। शैक्षिक विवरण: विद्यार्थी द्वारा चुने गए विषय या वर्ग (स्ट्रीम) तथा परीक्षा का माध्यम (हिंदी या अंग्रेजी)। अन्य महत्वपूर्ण सुधार: विद्यार्थी की फोटो में बदलाव तथा कक्षा-11 के अग्रिम पंजीकरण में हाईस्कूल (कक्षा 10) के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक (रोल नंबर) का संशोधन। डेटा प्रबंधन: इसके अतिरिक्त, विद्यालयों को नियमानुसार अपात्र या दोहरे पंजीकरण वाले छात्र-छात्राओं के विवरण को डिलीट (हटाने) या गलती से हटे हुए विवरण को रिस्टोर (पुनः बहाल) करने की सुविधा भी दी गई है।

प्रधानाचार्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी, अंतिम अवस

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यालय के रिकॉर्ड से सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के विवरणों का गहनता से मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर प्रधानाचार्य अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से 30 नवंबर की रात 12 बजे से पहले अनिवार्य रूप से संशोधन पूरा कर लें।परिषद ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यह संशोधन का अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि और समय व्यतीत हो जाने के उपरांत वेबसाइट स्वतः बंद हो जाएगी और इसके बाद किसी भी स्तर पर या किसी भी परिस्थिति में त्रुटि सुधार के लिए कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि शेष रहने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + four =

Related Articles

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

9वीं व 11वीं के पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

डाक्टर्स बोले Cycling है सुपर

डाक्टर्स बोले Cycling है सुपर

भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक

भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक