Home Uncategorized वकीलों का हंगामा घंटों फ्री रहा काशी टोल प्लाजा
Uncategorized

वकीलों का हंगामा घंटों फ्री रहा काशी टोल प्लाजा

वकीलों का हंगामा घंटों फ्री रहा काशी टोल प्लाजा

Share
वकीलों का हंगामा घंटों फ्री रहा काशी टोल प्लाजा
Share

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम के साथ अभद्रता का विरोध

मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवजे आलक के साथ की गयी कथित अभद्रता के विरोध में आज वकीलों ने काशी टोल पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने घंटों टोल को फ्री कराए रखा। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां बगैर टोल दिए ही निकाल दी गयीं। वकीलों के हंगामे से टोल प्रशासन पर मौजूद अधिकारी और पुलिस अधिकारी बैकफुट पर नजर आए। घंटों उनकी मिन्नतें करते रहे, लेकिन वकीलों को गुस्सा शांत नहीं हो सका। बाद में एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर पहुंचे। उन्होंने वकीलों को समझाया और टोल स्टाफ ने भी खेद व्यक्त किया।

यह हुआ

एक दिन पहले यानि बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम के साथ काशी टोल प्लाजा पर वहां के कर्मचारियों ने जमकर अभ्रदता कर दी थी। इसकी जानकारी जब कहचरी में वकीलों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। बार के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ अभद्रता के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन का एलान कर दिया। आज सुबह से ही कचहरी में इसका साइड इफैक्ट नजर आने लगा। गाड़ियों से भारी संख्या में तमाम वकील काशी टोल प्लाजा पहुंचने शुरू हो गए। वकीलों के जत्थों को देकर टोल प्लाजा का स्टाफ वहां से भाग खड़ा हुआ। इस बीच एक बस में भरकर वकील बड़ी संख्या में टोल पर आ गए। यहां पहुंचे वकीलों ने टोल की सभी लाइनें फ्री करा दीं। वहां से दनादन गाड़ियां पास होने लगीं। हालांकि इन दिनों गाड़ियों पर फास्ट टेग लगे हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो टोल पर कैश देते हैं और उनकी गाड़ियों पर फास्ट टेग नहीं होता है। टोल फ्री किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। टोल प्लाजा पर जो इक्का दुक्का अफसर मौजूद थे उन्होंने खुद का ऑफिस में कैद कर लिया और स्टाफ तो पहले ही वहां से भाग खड़ा हुआ था। एसपी सिटी विनायक भोंसले और पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद टोल के अफसरों की जान में जान आयी। उन्होंने जो कुछ हुआ उसको लेकर खेद जताने की बात कही। इस बीच वकीलों का भी हंगामा जारी रहा। आला अधिकारियों ने मेरठ बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री से संपर्क किया और मामले को सुझाने का आग्रह किया। बाद में मुश्किल से बार के अध्यक्ष व महामंत्री की पहले के बाद किसी प्रकार बवाली शांत हुआ।

ये हुआ था

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को निकाली गई ‘न्याय यात्रा’ से लौट रहे मेरठ के अधिवक्ताओं ने टोल फ्री करने का अनुरोध किया था। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम का आरोप है कि टोल प्रबंधक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की।

दो हिरासत में

इससे पहले दो युवक हिरासत में दिल्ली-दून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर भी मंगलवार रात टोल टैक्स मांगने को लेकर बड़ा विवाद हुआ। बिना टैक्स दिए बूम हटाकर निकलने की कोशिश कर रहे कार सवार युवकों ने टोल कर्मचारियों पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जब फौजी से मारपीट के बाद फूटा था ग्रामीणों का गुस्सा

मेरठ के टोल प्लाजा पर विवादों का सबसे बड़ा मामला 17 अगस्त 2025 को मेरठ-करनाल हाईवे (NH-709A) स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सामने आया था। गोटका गांव निवासी भारतीय सेना के जवान कपिल सिंह अपनी छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर श्रीनगर लौट रहे थे। गाड़ी जल्दी निकालने की बात पर टोलकर्मियों ने जवान और उनके भाई शिवम के साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दौराला और आसपास के गांवों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की थी और टोल बूथों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड ने भी कड़ा ऐतराज जताया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, NHAI ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन टोल संचालन कंपनी (‘मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी’) पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, उसका अनुबंध (ठेका) रद्द कर दिया था और कंपनी को भविष्य की बोलियों से ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की थी। साथ ही, टोल कर्मचारियों को यात्रियों व सैन्य कर्मियों से विनम्र व्यवहार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। भूनी टोल कांड के बाद कुछ समय तक टोल कर्मियों के व्यवहार में नरमी और सैन्य कर्मियों को सैल्यूट करने जैसी तस्वीरें जरूर दिखी थीं, लेकिन काशी टोल प्लाजा पर हुई ताजा धक्का-मुक्की और हंगामे ने यह साफ कर दिया है कि टोल प्रबंधन और यात्रियों के बीच समन्वय व व्यवहार की समस्या अभी भी पूरी तरह हल नहीं हुई है। याद रहे कि किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ भी टोल पर अभद्रता की गयी थी। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Related Articles

यात्रा के समापन पर हिमालय एवं विकास प्रतियोगिता

यात्रा के समापन पर हिमालय एवं विकास प्रतियोगिता

बुनियादी सुविधाओं से महरूम मेयर का इलाका

बुनियादी सुविधाओं से महरूम मेयर का इलाका

सुदीप जैन घर में नजरबंद समर्थकों का जमावड़ा

सुदीप जैन घर में नजरबंद समर्थकों का जमावड़ा