गढ़ गंगा मेले में आज का दिन पूर्वजों को समर्पित, पिंडदान के बाद शाम को लाखों दीपों से जगमगाएगी गंगा की धारा
नई दिल्ली/गढ़मुक्तेश्वर। पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर आयोजित होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महाकुंभ कहे जाने वाले ‘गढ़ गंगा मेले’ में आज का दिन पूरी तरह से पितरों के नाम समर्पित रहेगा। कार्तिक मास के इस पावन पर्व पर आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति, सद्गति और मोक्ष की कामना के साथ पूरे विधि-विधान से पिंडदान, तर्पण और विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे।
Leave a comment