Home Uncategorized यात्रा के समापन पर हिमालय एवं विकास प्रतियोगिता
Uncategorized

यात्रा के समापन पर हिमालय एवं विकास प्रतियोगिता

यात्रा के समापन पर हिमालय एवं विकास प्रतियोगिता

Share
यात्रा के समापन पर हिमालय एवं विकास प्रतियोगिता
Share

इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में ‘प्रकृति पथ यात्रा

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘प्रकृति पथ यात्रा – पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा के भव्य समापन के अवसर पर ‘हिमालय एवं विकास विषय पर अंतर-विभागीय पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अनीता राठी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में हिमालय के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण और सतत विकास की आवश्यकता को समझाना था। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता, जल संसाधनों, ग्लेशियरों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय चुनौतियों को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिमालयी क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन प्रोफेसर दीप्ति कौशिक, विभाग प्रभारी, समाजशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि देश की पारिस्थितिकीय, सांस्कृतिक एवं सामाजिक धरोहर है। हिमालय का संरक्षण और विकास के बीच संतुलन स्थापित करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना शर्मा, द्वितीय स्थान शिष्टता शर्मा, तृतीय स्थान रीना पाल सांत्वना पुरस्कार सोनी स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता प्रथम स्थान सीमा रानी, वंदना शर्मा द्वितीय, अक्सा तृतीय व सपना, मिस्बाह सांत्वना पुरस्कार वाद -विवाद प्रतियोगिता शिवानी प्रथम, सीमा रानी द्वितीय व मंतशा तृतीय। प्रो. ममता ,डा. स्वर्णा, डा. दिशा दिनेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की गई तथा विजेता छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं रचनात्मकता के लिए बधाई दी गई।

छात्राओं को संदेश

इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि हिमालय का संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला भी है। महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं और मिस कैफी, सुवालेहा का सहयोग रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

Related Articles

बुनियादी सुविधाओं से महरूम मेयर का इलाका

बुनियादी सुविधाओं से महरूम मेयर का इलाका

सुदीप जैन घर में नजरबंद समर्थकों का जमावड़ा

सुदीप जैन घर में नजरबंद समर्थकों का जमावड़ा

लेबर कमिश्नर की जांच में अफसर व ठेकेदार कसूरवार

लेबर कमिश्नर की जांच में अफसर व ठेकेदार कसूरवार