Home मेरठ 6 दिसंबर तक विहिप का जोड़ों अभियान
मेरठ

6 दिसंबर तक विहिप का जोड़ों अभियान

6 दिसंबर तक विहिप का जोड़ों अभियान

Share
6 दिसंबर तक विहिप का जोड़ों अभियान
Share

महानगर के सूरजकुंड स्थित केशव भवन पर विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत द्वारा पत्रकार वार्ता

मेरठ। विश्व हिन्दू परिषद का एक खास अभियान 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। महानगर के सूरजकुंड स्थित केशव भवन पर विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने बताया, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मेरठ प्रांत की ओर से हितचिंतक अभियान-2026 का शुभारंभ 22 नवंबर से किया गया है। यह अभियान 6 दिसंबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा के कार्यों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के तहत लोगों से हिन्दू हितचिंतक बनने का आह्वान किया गया है।

वर्ष 1964 में स्थापित विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू

उन्होंने बताया कि वर्ष 1964 में स्थापित विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और जाति-पंथ के भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से अभियान का पत्रक जारी कर समाज में संगठन की स्थापना, उद्देश्य, सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी गई है। पत्रक में धर्मांतरण रोकने, गोवंश संरक्षण, पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग जैसे विषयों पर संकल्प लेने की अपील की गई है। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर प्रचार प्रमुख आकाश प्रजापति ने बताया कि इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के रचनात्मक एवं सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, शिक्षा, संस्कार केंद्र और कौशल विकास जैसे सेवा प्रकल्प शामिल हैं। प्रेस वार्ता में राजीव गर्ग प्रांत कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − two =

Related Articles

ध्वस्तीकरण मामले में S/C के आदेश के अपलोड का इंतजार

ध्वस्तीकरण मामले में S/C के आदेश के अपलोड का इंतजार

‘ज्ञापन दो अभियान’ सातवें दिन भी जारी

‘ज्ञापन दो अभियान’ सातवें दिन भी जारी

गंगा के घाट पर हुक्के की चौपाल और देसी ठाठ

गंगा के घाट पर हुक्के की चौपाल और देसी ठाठ

चार मुकदमे छिपाकर लिया नगर निगम में ठेका

चार मुकदमे छिपाकर लिया नगर निगम में ठेका