IIMT गंगानगर में महिला काव्य मंच ने किया वीरांगनाओं का सम्मान व काव्य उत्सव
मेरठ। आई.आई.एम.टी. विश्व विद्यालय गंगानगर में महिला काव्य मंच की ओर से बहुत ही भव्य कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ ! कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी को सभी अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कवयित्री संगीता आत्रेय द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ ! संस्था द्वारा 11 वीरांगनाओं व अलग अलग विभाग से 15 अन्य विभूतियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के कर्णधार आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति चांसलर योगेश मोहन गुप्ता रहे! आई.आई.एम.टी.ज्योतिष विभाग की डायरेक्टर डॉ आशा त्यागी , स्पोर्ट्स की ऑफिसर ज्योति तालियान ,अंतरराष्ट्रीय एंज्यो व समाज सेविका अल्पना त्यागी , आई.आई.एम.टी व महिला काव्य मंच की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा !
मुख्य अतिथि कर्नल निर्देश साह
देश के वरिष्ठ रंगमंच कर्मी मनमोहन भल्ला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल (प्रादेशिक सेना) निर्देश साह की उपस्थिति रही ! अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय गीतकार ओंकार गुलशन की उपस्थिति रही । विशिष्ट अतिथि डॉ युविका अहलुवालिया , वरिष्ठ पत्रकार सूर्यकान्त द्विवेदी सहित रमा त्यागी की उपस्थिति रही!
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र वीरांगनाओं का सम्मान रहा ! जिसमें 11 वीरांगनाओं = श्रीमती आर्चि सिंह ,श पूजा चौधरी , मंजू शर्मा, अनुभा त्यागी , मीनू देवी , उर्मिला कुमारी , प्रियंका , श्रीमती सोनिया, श्रीमती मुनेश देवी, श्रीमती माला एवं श्रीमती कविता देवी को सम्मानित किया गया । कवि सम्मेलन बहुत ही सराहनीय रहा ! जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कवि व कवयित्रियों ने बहुत ही सुन्दर काव्यपाठ के साथ सभी श्रोताओं को बांधे रखा ।
ओंकार गुलशन का अंदाजे बयां
धूप छाया का खेल है जीवन
एक मदारी का खेल है जीवन!
राष्ट्रीय कवयित्री ममता वार्ष्णेय यूँ बोली =
उदय भूमि स्वतंत्रता की मेरठ शत शत तुझे प्रणाम
धानी चूनर,मीठी खुशबू,गुड शक्कर की खान
राष्ट्रीय कवयित्री डॉ नीलम मिश्रा ‘तरंग’ ने पढा
मुझे तुझसे मोहब्बत है गलत फहमी में मत रहना
मेरे दिल की शरारत है गलत फहमी में मत रहना
कवि चंद्र शेखर मयूर ने बेटी सुनाया। अति सम्मानित कड़ी में =अरुणा यादव स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री गवर्नमेंट ओप्टोमेटिसिस्ट,डॉ अल्पना त्यागी अंतरराष्ट्रीय एंज्यो व समाज सेविका,डॉ नीलम मिश्रा ‘तरंग’ ( काव्य संग्रह मंच )संस्थापिका, शिवि आशीष स्वामी लेखिका, रेनू अग्रवाल जी समाज सेविका, मनीष तिक्खा एंटीक्रप्शन, स्वास्थ विभाग, चरण सिंह स्वामी साहित्यकार, पत्रकार,दीवानगिरी गोस्वामी, अशोक कुमार गुप्ता,डॉ नीरज शर्मा लेखिका, ज्योति तालियान स्पोर्ट्स ऑफिसर, डॉ शशि खन्ना शिक्षिका, सूर्यकान्त द्विवेदी पत्रकार, संपादक,वीरेंद्र सिंह चित्रकार,अंजुला अरोड़ा पत्रकार, कलाकार कवि मनमोहन भल्ला “मन ,ऋतु चौधरी वीणा शर्मा, सोनी गुर्जर,रेनू चौधरी ,शौकेर सिंह,उत्कर्ष पांडेय अनिल कुमार, रोहित, सतीश कुमार तिवारी, ज्योति तिवारी, अनुष्का,मुक्ता शर्मा,सुमन चौधरी पारस तिक्खा आदि को सम्मानित किया गया ! जिलाध्यक्ष सरोज दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ! आई.आई.एमटी लखविंदर मैनेजमेंट डायरेक्टर का मैंनेजमेंट बहुत ही सराहनीय रहा !
ये रहे मौजूद
देश के वरिष्ठ रंगमंच कर्मी मनमोहन भल्ला ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन डॉ आशा त्यागी व सुषमा ‘सवेरा’ का रहा । महिला काव्य मंच की अध्यक्षा सरोज दुबे की उपस्थिति रही,संगीता आत्रेय , पंकज कुमार,शमशेर सिंह ,कवयित्री ऊषा भिड़वारिया,कवयित्री अरुणा पंवार,दिवान गिरी गोस्वामी , विनोद खन्ना श्वेता वशिष्ठ विक्रांत शर्मा,भावना सिंह,डॉ भावना शर्मा जआदि का सानिध्य रहा। कार्यक्रम के अंत में आई.आई.एम.टी. ज्योतिष विभाग की डायरेक्टर डॉ आशा त्यागी ने सभी आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया !
Leave a comment