मेरठ

सुदीप का हर घर संविधान अभियान का ऐलान

Share
सुदीप का हर घर संविधान अभियान का ऐलान
Share

हर घर संविधान अभियान को सफल बनाने का संकल्प, 25 नवंबर को शेरगढ़ी में होगा आयोजन

मेरठ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता रियासत अली के इंदिरा चौक हापुड़ रोड स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में 25 नवंबर को डॉ. सुशील कुमार गौतम द्वारा आयोजित ‘हर घर संविधान’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि डॉ. सुशील कुमार गौतम ने मेरठ की क्रांतिधरा से संविधान के प्रति जागरूकता की एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर घर एक व्यक्ति विशेष को पहुंचाना चाहते हैं, जबकि हमारा संकल्प हर घर संविधान और घर-घर संविधान पहुंचाने का है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की।

बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष जुटेंगे

उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस से पूर्व 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे शेरगढ़ी स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष यह आयोजन किया जाएगा। बैठक में एडवोकेट रियासत अली, इंतजार अली, हेमंत प्रधान, विनय राज, मारूफ गांधी, मुफ्ती अरशद, मुफ्ती जुनैद, डेनियल मसीह, मिनाज रिजवी एवं शानू शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + thirteen =

Related Articles

वीरांगनाओं का सम्मान व काव्य उत्सव

वीरांगनाओं का सम्मान व काव्य उत्सव

आवास विकास का रिश्वतखोर अफसर सस्पेंड

आवास विकास का रिश्वतखोर अफसर सस्पेंड

सेना का पांच दिवसीय ‘ऑपरेशन दृष्टि’

सेना का पांच दिवसीय 'ऑपरेशन दृष्टि'

मलियाना में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा

मलियाना में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा