मुंबई। बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पाटनी एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ऑल-व्हाइट’ ऑफ-ड्यूटी स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में अपनी बेहद स्टाइलिश तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
एडिटोरियल मैगजीन जैसा कूल अंदाज
इस नए फोटोशूट में दिशा ने भारी-भरकम गाउन या पारंपरिक परिधानों के बजाय कैजुअल और स्पोर्टी-चिक स्ट्रीटवियर को चुना है, जिसमें उनका आत्मविश्वास किसी एडिटोरियल मैगजीन के कवर पेज जैसा नजर आ रहा है। उनके इस मोनोक्रोम लुक की मुख्य झलकियाें ने सभी को दीवाना बना कर रख दिया। पूरी महफिल ही लूट ली।
ट्रेंडी आउटफिट-फंकी एक्सेसरीज
दिशा ने सफेद रंग की ज़िप-अप क्रॉप हुडी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर इलास्टिक और रफ-एज स्टिचिंग की खास डिटेलिंग दी गई है। इसे उन्होंने मैचिंग रिलैक्स्ड ट्रैक पैंट्स के साथ पेयर किया है। क्रॉप हुडी की सिल्वर ज़िप पर स्टार और लेटर चार्म्स लगे हैं, जो उनके लुक को कूल वाइब दे रहे हैं। पने इस पूरे लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए अभिनेत्री ने मेटल-फ्रेम वाले रिमलेस चश्मे का इस्तेमाल किया है, जो उनके चेहरे को एक रेट्रो और क्लासी टच दे रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
तस्वीरें सामने आते ही प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी है। यूजर्स दिशा के इस फिटनेस और फैशन सेंस की जमकर सराहना कर रहे हैं और पोस्ट पर लगातार फायर और हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिशा पाटनी हाल ही में अपने स्ट्रीटवियर क्लोदिंग लेबल ‘डीजेड’ (DZ Commune) को लेकर भी चर्चा में रही हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैशन से जुड़े नए प्रयोग साझा करती रहती हैं।
Leave a comment