देश की सर्वोच्च अदालत में सोमवार (16 नवंबर 2026) को एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाला घटनाक्रम
नई दिल्ली। “नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा, वकील प्रवीण सिंघल तय प्रक्रिया से हटकर बेंच के सामने आए और अपने एक मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की। इस मामले में पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत में सोमवार (16 नवंबर 2026) को एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाला घटनाक्रम देखने को मिला। एडवोकेट प्रवीण सिंघल ने भरी अदालत में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत पर सीधे तौर पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उनमें ईमानदारी नहीं है और वे इस पद (कुर्सी) पर बैठने के लायक नहीं हैं। इस तीखी नोकझोंक के बाद कोर्टरूम की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत बंद कर दी गई और सुरक्षाकर्मियों द्वारा वकील को अदालत से बाहर ले जाया गया। यह घटना 17 नवंबर दिन सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जब CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। वकील प्रवीण सिंघल तय प्रक्रिया से हटकर बेंच के सामने आए और अपने एक मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि यह मामला खुद उनके खिलाफ चल रहे एक अवमानना केस से जुड़ा था।
15 दिनों से CJI के दफ्तर जवाब नहीं
वकील ने अदालत से कहा कि उन्होंने 2 नवंबर को CJI के दफ्तर में अपने दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बेंच में शामिल जस्टिस मोहना ने उनके मामले को उठाने के तरीके पर आपत्ति जताई। CJI का जवाब और वकील का गुस्सा: जब वकील ने मामले को बेहद जरूरी बताते हुए कागजात देखने की जिद की, तो CJI सूर्यकांत ने शांत लहजे में कहा, “हम देखेंगे, आप बस इंतजार कीजिए।”
“नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा
CJI की बात सुनते ही वकील भड़क गए और बोले, “नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं, आपमें ईमानदारी नहीं है।” कोर्टरूम में मौजूद वकीलों के अनुसार, सिंघल ने बेंच के अन्य दो जजों (जस्टिस बागची और जस्टिस मोहना) के प्रति सम्मान जताया, लेकिन CJI को पद के अयोग्य बताया।
कोर्ट के ऑडियो वीडियो कराए बंद
मामले को बिगड़ता देख सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो फीड (लाइव प्रसारण) म्यूट और बंद कर दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने वकील प्रवीण सिंघल को कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया। अदालत में मौजूद अन्य वरिष्ठ वकीलों और बार के सदस्यों ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की और CJI से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। दालत की गरिमा को ठेस पहुंचाने और CJI के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में वकील प्रवीण सिंघल के खिलाफ आपराधिक अवमानना (Criminal Contempt) की कार्यवाही शुरू करने की तैयारी की गई है। इस पूरे विवाद और अवमानना के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को सुनवाई तय की गई है।
Leave a comment