परतापुर पुल से सोफिया स्कूल तक सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण का जाल बना है मुसीबत
मेरठ। शिवसेना अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी यासीन खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन दिया। यासीन खान द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि परतापुर पुल से सोफिया स्कूल तक सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण का जाल फैला है। इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के किनारे दुकानदारों, ठेले और अन्य गतिविधियों के कारण सड़क का काफी हिस्सा प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग पर लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। ऐसे में सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित आवागमन के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्हाेंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर स्थिति प्रशासन और संबंधित विभागों के संज्ञान में है, तो अतिक्रमण के खिलाफ स्थायी कार्रवाई कब होगी। उन्होंने बताय कि स्थानीय लोग व किसान यूनियन भानु के पददाधिकारीयों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि परतापुर पुल से सोफिया स्कूल तक सड़क का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब कार्रवाई करता है- या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया।
शीघ्र चलेगा अभियान
नगर निगम प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल संजीव तोमर ने बताया कि सड़क की दोनों साइडों को कब्जा मुक्त कराने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले चेतावनी दी जाएगी ताकि लोग खुद ही अपने अवैध कब्जे सड़क से हटा लें।
Leave a comment